मंदसौर। विश्व दिव्यांग दिवस मंदसौर में मनाया गया। इसके अंतर्गत दिव्यांगों को ई साइकिल का वितरण किया गया। कार्यक्रम पुनर्वास केंद्र में रखा गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, उपाध्यक्ष नम्रता प्रीतेश चावला, विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, कलेक्टर गौतम सिंह, पार्षद गण एवं समाज सेवी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को 80 ई-सायकल वितरित की गई। कलेक्टर एवं विधायक ने दिव्यांग को ई साइकिल वितरित कर दिव्यांगजनों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया और हेलमेट पहना कर सभी दिव्यांगों को अपने जीवन के सपने साकार करने की शुभकामनाएं दी।
सभी अतिथियों ने दिव्यांगों से आग्रह किया कि 8 दिसंबर को गौरव दिवस मनाया जा रहा है अतः आप सभी को गौरव दिवस में सम्मिलित होना है।