BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 3, 2022, 8:11 pm
KHABAR : दिव्यांगों में हौसले और प्रतिभा की कोई कमी नहीं- विधायक राय, अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक एवं खेल प्रतियोगिताएं आयोजित, पढ़े खबर 

Share On:-

सीहोर। अंतरर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर शासकीय चंद्रशेखर आजाद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण विभाग एवं राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास संस्थान द्वारा दिव्यांगों की सांस्कृतिक एवं सामर्थ्य प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक सुदेश राय ने किया।

इस अवसर पर विधायक सुदेश राय ने कहा कि दिव्यांगता एक शारीरिक अवस्था है, जिसका प्रतिभा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता। दिव्यांगों में हौसले और प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। ये बच्चे अपने आप में ईश्वरीय गुण धारण किए हुए हैं। उन्हें हमारी सहानुभूति नहीं हमारे साथ की जरूरत है, जिससे दिव्यांगजन अपने हौसलों को उड़ान दे सकें। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा दिव्यांगों के हित एवं कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है। जिले में भी शिविरों के माध्यम से लगातार दिव्यांगों के उत्थान एवं उन्नति के लिए कार्य किया जा रहा हैं।

प्रतियोगिता में दिव्यांगों के लिए बालिका वर्ग और पुरुष वर्ग में 100 मीटर दौड़, गोला फेंक, भाला फेंक तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत सामूहिक नृत्य, एकल नृत्य, सामूहिक गायन, एकल गायन, फैंसी ड्रेस, निबंध, चित्रकला तथा रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई।

दिव्यांगों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए लगाया गया शिविर-

अंतरर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवससर पर दिव्यांगों के लिए जिला मेडिकल बोर्ड के द्वारा दिव्यांगजन परीक्षण शिविर का आयोजन भी किया गया। जिसमें 121 दिव्यांगों का परीक्षण किया गया। शिविर में अतिवादी दिव्यांगों के 69, श्रवण बाधित दिव्यांगों के 17, दृष्टिबाधित दिव्यांगों के 10, मानसिक विकलांग दिव्यांगों के 26 प्रमाण पत्र जिला मेडिकल बोर्ड द्वारा बनाए गए। साथ ही 07 श्रवण बाधित दिव्यांग को श्रवण यंत्र तथा 03 मानसिक बहू विकलांग को व्हील चेयर, 03 अस्थि बाधित  दिव्यांगों को बैशाखी प्रदान की गई।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE