BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लोकसभा क्षेत्र मंदसौर के लिए नियुक्त.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत नाम- निर्देशन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : ट्रांसफार्मर, पोल के पास ठेले न लगाएं, हो.. <<     KHABAR : पुलिस लाईन स्थित सभागृह में ग्रीष्मकालीन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024- स्वीप गतिविधियों के.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर संसदीय क्षेत्र के भाजपा.. <<     NEWS : लोकसभा चुनाव के द्वितीय चरण का मतदान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV: एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मंदसौर के.. <<     KHABAR : नीमच में विश्व पशु चिकित्सा दिवस के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : नीमच जिले के रामपुरा में लोकसभा निर्वाचन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम मोया और 19 साल की नव.. <<     NEWS : लोकतंत्र के महोत्सव में मतदाताओं ने.. <<     VIDEO NEWS: रामपुरा के इन बच्चों ने रचा इतिहास, 12 वीं.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 4, 2022, 11:29 am
REPORT : विश्व दिव्यांग दिवस पर दिव्यांगों ने किया अपने हूनर का प्रदर्शन, ट्राईसिकल, व्हील चेयर, बैसाखी आदि उपकरण भी किए प्रदान, पढ़े खबर  

Share On:-

रतलाम। विश्व दिव्यांग दिवस का आयोजन स्थानीय नेहरु स्टेडियम पर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर प्रहलाद पटेल, जिला पंचायत अध्यक्षा लालाबाई, विशेष अतिथि निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, रोगी कल्याण समिति सदस्य हेमेन्त राहोरी, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी जमुना भिडे, उपसंचालक सामाजिक न्याय संध्या शर्मा, सहायक परियोजना अधिकारी मुकेश राठौर, जनअभियान परिषद् के जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय आदि उपस्थित थे।कार्यक्रम में जिले विभिन्न विकासखण्डों बाजना, सैलाना, पिपलौदा, रतलाम, आलोट, जावरा आदि के कुल 532 दिव्यांगों तथा उनके सहायकों ने भाग लिया।

जिला स्तर पर आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में ट्राईसायकल रेस, बैसाखी रेस, 50 मीटर दौड, गोला फेंक, चित्रकला, रंगोली, चेयर रेस के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को गोल्ड, सिल्वर तथा ब्रांस मेडल तथा प्रमाण पत्र वितरित किए गए। सभी प्रतिभागी दिव्यांगों को सांत्वना पुरस्कार तथा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।कार्यक्रम में जनचेतना परिषद्, सारथी फाउण्डेशन, विकलांग मंच, लायन्स क्लब, रोटरी क्लब, महावीर बरगढ विकलांग संस्था आलोट के सदस्य, जिला शिक्षा केन्द्र के मोबाईल स्त्रोत सलाहकार, समाजसेवी, गणमान्य नागरिक आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर दिव्यांग बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग, हस्तकला आदि की प्रदर्शनी लगाई गई। साथ ही दिव्यांग बच्चों द्वारा डांस, गाना, नाटक, परेड आदि का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को ट्राईसिकल, व्हील चेयर, बैसाखी आदि उपकरण भी प्रदाय किए गए।

गोला फेंक प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार रीना सिंगाड, द्वितीय पुरस्कार वर्षा दशरथ, तृतीय पुरस्कार सूर्या निनामा को मिला। बालकों में प्रथम पुरस्कार प्रशांत रामलाल, द्वितीय स्थान दीपेश बैरागी, तृतीय स्थान कटारा को मिला। वैशाखी रेस में प्रथम पुरस्कार शंभूलाल चौधरी, द्वितीय पुरस्कार गोविंदराम कुमावत तथा तृतीय पुरस्कार कन्हैयालाल कुमावत को मिला। दौड़ में प्रथम पुरस्कार वर्षा चारण, द्वितीय पुरस्कार रोहिणी चौहान, तृतीय पुरस्कार हेमा पिता अनोखीलाल को मिला। दौड़ में बालकों में प्रथम पुरस्कार रोहित देवदा, द्वितीय पुरस्कार अंकित चारेल तथा तृतीय पुरस्कार रोहित राकेश को मिला।ट्राइसिकल रेस में प्रथम पुरस्कार ईश्वर खराड़ी, द्वितीय पुरस्कार कन्हैयालाल कुमावत, तृतीय पुरस्कार नियाज मोहम्मद को मिला। बालिकाओं में प्रथम पुरस्कार संतोषी बाबूलाल को मिला। द्वितीय चरण में प्रथम पुरस्कार प्रहलाद नायक, द्वितीय पुरस्कार छगनलाल पारगी तथा तृतीय पुरस्कार शंभूलाल को मिला।म्यूजिकल चेयर रेस श्रवण बाधित दिव्यांगों के मध्य प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार हेमंत कुमार को, द्वितीय पुरस्कार जीतू मुनिया को तथा तृतीय पुरस्कार रोहित को मिला। मानसिक दिव्यांग वर्ग में म्यूजिकल चेयर रेस प्रतियोगिता के प्रथम पुरस्कार विजेता रितिका शाक्यवार, द्वितीय पुरस्कार कुशालसिंह तवर, तृतीय पुरस्कार लीसा परिहार को मिला। श्रवण बाधित दिव्यांगों की 100 मीटर दौड़ में प्रथम पुरस्कार संदीप सेन, दित्तीय पुरस्कार गौतम डामर, तृतीय पुरस्कार अंकेश चारेल को मिला। मानसिक दिव्यांग 50 मीटर दौड़ में प्रथम पुरस्कार दिव्यांशु पडियार, द्वितीय सुरेश माली तथा तृतीय पुरस्कार रिया खराड़ी को मिला। मानसिक दिव्यांग चित्रकला प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार संजय पाटीदार, द्वितीय हर्ष कुमावत तथा तृतीय पुरस्कार वनीश मरमट को मिला। 

श्रवण बाधित दिव्यांगों की चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार संदीप परमार, द्वितीय ललित पाटीदार तथा तृतीय पुरस्कार दिनेश डामर को मिला। इसी प्रकार सुंदर लेखन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जतिन सिंह को, द्वितीय पुरस्कार विक्रम सिंह भूरिया, तृतीय पुरस्कार मुकेश गामड़ को मिला। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार दीक्षिका गोस्वामी, द्वितीय पुरस्कार माहिम बागवान, तृतीय पुरस्कार कुलसुम खान को मिला। इसी प्रकार निंबू चम्मच रेस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार चंचल काकन्या, द्वितीय पुरस्कार शैली चौहान तथा तृतीय पुरस्कार आयशा बागवान को मिला।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE