BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 4, 2022, 12:03 pm
KHABAR : एमएसडब्ल्यू (समाज कार्य) के विद्यार्थियों ने वात्सल्य शिशुगृह का किया भ्रमण, प्रबंधक ने दी कार्यप्रणाली की जानकारी, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। ज्ञानोदय महाविद्यालय समाज कार्य विभागाध्यक्ष डॉ श्रद्धा आर्य के मार्गदर्शन में एवं प्रो अनूप चौधरी सहायक प्राध्यापक के नेतृत्व में एमएसडब्ल्यू समाज कार्य विभाग के प्रथम वर्ष व द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को महिला सुखसागर मंडल द्वारा संचालित वात्सल्य शिशुगृह का भ्रमण कराया। वात्सल्य शिशुगृह के परियोजना प्रबंधक अशोक रावत के द्वारा सभी विद्यार्थियों को शिशुगृह की कार्यप्रणाली से अवगत कराया, सभी विद्यार्थियों ने बड़ी उत्सुकता से सुना। 

अशोक द्वारा विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देते हुए बताया कि बच्चे आश्रम में कैसे आते हैं क्या प्रक्रिया अपनाई जाती हैं, बाल कल्याण समिति की भूमिका, किशोर न्याय बोर्ड, कारा द्वारा बच्चों को गोद लेने की क्या प्रक्रिया है, वात्सल्य शिशुगृह में बच्चों को कैसे रखा जाता है इस संबंध में संपूर्ण जानकारी दी। 

इस अवसर पर प्रो अनूप चौधरी ने बताया कि एमएसडब्ल्यू कोर्स करने के बाद बाल कल्याण, महिला कल्याण, श्रम कल्याण, वृद्ध कल्याण, अपराधिक सुधार कार्यक्रमों, चिकित्सा एवं मनोचिकित्सा समाज कार्य, विद्यालय समाज कार्य, औद्योगिक क्षेत्र जैसे सीएसआर, ग्रामीण कल्याण, शहरी कल्याण एवं जनजाति कल्याण के श्रेत्र में रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। समाज कल्याण के क्षेत्र व गैर सरकारी संस्थाओं (एनजीओ) में रोजगार के अवसर बढ़ते जा रहे हैं। 

इस अवसर पर वात्सल्य शिशुगृह परियोजना समन्वयक अशोक रावत व अन्य स्टाफ, प्रो अनूप चौधरी एवं प्रथम वर्ष विद्यार्थी अर्पिता तिवारी, नेहा काजल सेन, जया जोशी, कांति मीणा, सोनू धनगर, निकिता कुशवाहा, रवीना प्रजापत, पूजा ग्वाला, अंजू धनगर, कांति मीणा, संजू धनगर, प्रियंका रावल, काजल बागोरा, आशीष यादव, शेरसिंह सोंधिया, राजेंद्र सिंह सोंधिया आदि उपस्थित थे।  
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE