BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 4, 2022, 4:37 pm
KHABAR : नीमच शहर के वार्ड कर 26 में हुआ सीसी रोड का भूमिपूजन, विधायक और नपा अध्यक्ष सहित वार्डवासी रहे उपस्थित, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर   

Share On:-

नीमच। वार्ड नंबर 26 में आज 13 लाख 50 हजार रूपए की लागत से प्रस्तावित सीसी रोड के भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। 
इस अवसर पर सभापति मनोहर मोटवानी ने कहा कि वार्ड नंबर 26 विकास के मामले में नीमच का प्रथम वार्ड बने यही मेरा प्रयास है। मैं वार्डवासियों के एक एक वोट का कर्ज विकास के कार्य संपन्न करके चुकाऊंगा। 

नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा ने कहा कि हमारी मंशा है कि नीमच का विकास निरंतर हो । राजनीति में फंसकर नीमच ना पिछड़े। सफाई के मामले में जनता से अपेक्षित सहयोग की उम्मीद है। 

विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा कि कांग्रेस ने देश में अनेक समस्याएं खड़ी की। प्रधानमंत्री ने धारा 370 को हटाया, राम मंदिर का निर्माण कराया और तीन तलाक समाप्त करने का कानून लाए। नीमच के विकास में हमारी सकारात्मक भूमिका लगातार जारी रहेगी। 

इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष हेमंत हरित, नगर पालिका उपाध्यक्ष रंजना करण परमार और मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह राणावत ने भी अपना उद्बोधन दिया। 
भूमि पूजन के इस कार्यक्रम में पार्षद नीरज अहीर, धर्मेश पुरोहित, साबिर मसूदी, आलोक सोनी, योगेश कवीश्वर, रूपेंद्र लॉक्स एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे। आभार अरुणा तलरेजा ने व्यक्त किया। संचालन विजय बाफना द्वारा किया गया। 

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE