मंदसौर। गौरव दिवस की तैयारियों को लेकर दिनांक 04 दिसम्बर को मंदसौर शहर के नगर पालिका सभागृह में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के सभी सरपंच और सचिव शामिल हुए।
बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी बंसीलाल गुर्जर, उपाध्यक्ष नम्रता प्रीतेश चावला, विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, सांसद सुधीर गुप्ता, मंदसौर कलेक्टर गौतम सिंह एवं सभी गणमान्य पार्षद गण उपस्थित रहे।
विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने बताया कि 8 दिसंबर को गौरव दिवस मनाया जा रहा है। यह गौरव दिवस केवल मंदसौर वासियों का नहीं है बल्कि जिले के हर गांव हर घर का यह गौरव है कि मंदसौर में राजा यशोधर्मन की मूर्ति स्थापित की जा रही है और इसकी अनावरण सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे।
विधायक ने बताया कि आज सरपंच और सचिव को इसलिए बुलाया गया कि हर गांव से हर घर से सभी इस गौरव दिवस में सम्मिलित हो। यह गौरव दिवस हम सभी का है और हम सब मिलकर मनाएं मुख्यमंत्री ने एक और उपलब्धि दी है कि मंदसौर जिले के सभी गांव और रतलाम जिले के आलोट विकासखंड के करीब ढाई सौ ग्राम इस गौरव दिवस में सम्मिलित करना है, क्योंकि जल जीवन मिशन के अंतर्गत इन सभी गांव ने हर घर तक नाली योजना हर घर नल योजना से लाभान्वित किए जाएंगे। गांधी सागर से लिफ्ट द्वारा पानी लाया जा रहा है और पाइप लाइन के द्वारा हर गांव और हर घर तक पहुंचाया जाएगा। गांधी सागर के पानी से पूरे मंदसौर जिले और आलोट विकासखंड के करीब ढाई सौ गांव लाभान्वित होंगे। इसी को मोटिवेट करने के लिए सभी सरपंचों को सचिवों को बुलाया गया और उनको बताया गया कि अपने पंचायत से हर व्यक्ति को 8 दिसंबर को गौरव दिवस में लेकर आना है।
एक और सौगात शिवराज सिंह चौहान मंदसौर में देंगे शहरी क्षेत्रों के लिए प्रधानमंत्री आवास में किस्त जारी होती हैं, अलग-अलग तरह से उसको मुख्यमंत्री 8 दिसम्बर को एक क्लिक के माध्यम से पूरे प्रदेश में बाटेंगे। ये जो कार्यक्रम है गौरव दिवस का यह केवल मंदसौर के लिए नहीं है बल्कि पूरे मध्यप्रदेश के लिए भी हैं। इसी तारतम्य में आज नगरपालिका की सभा ग्रहण है बैठक का आयोजन किया गया जिसमे सभी सरपंचों सचिवों से निवेदन किया कि ढोल बाजों के साथ आप आइए और कार्यक्रम की शोभा को बढ़ाए।