अकलेरा। आज दिनांक रेस्टा ब्लॉक अकलेरा की बैठक दुर्गा माता मंदिर परिसर में रखी गई। जिसमे एसीपी नहीं मिलने पर मंथन किया। झालावाड़ जिले में सीधी भर्ती 2012-13 रीवाइज रिजल्ट में ज्वाइन करने वाले के साथ सौतेला व्यवहार हो रहा है। यहां अध्यापकों को आज तक एसीपी लाभ नहीं मिल पाया। जबकि राजस्थान के अन्य जिलों में आज दिनांक तक एसीपी लाभ मिल गया है तो फिर झालावाड़ जिले में क्या नियम बाहर से आएंगे या झालावाड़ में राजस्थान शिक्षा सेवा के नियम लागू नहीं होते। जबकि कई बार इस विषय को लेकर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक जिला शिक्षा अधिकारी जिला कलेक्टर झालावाड़ को भी कई बार रेस्टा संघठन द्वारा ज्ञापन दिया जा चुका है, जिसमें आज दिन तक संतुष्ट जवाब नहीं मिला है।
शिक्षा अधिकारी अलाकमान द्वारा कहा गया है कि अन्य जिलों में एसीपी गलत लगी है, लेकिन अभी तक किसी भी जिले में 14 माह से किसी भी जगह से रिकवरी का आदेश नहीं आया है। अतः झालावाड़ में भी जल्द से जल्द एसीपी लगाई जाए। इस विषय में राजनेताओं को भी सूचित किया। यह कारनामें अध्यापकों को सड़क पर उतारने के लिए मजबूर क़र रहें है। शिक्षा के पुजारियों को बार-बार, इधर-उधर भटकना पड़ रहा है जो किसी भी युग और समय में अच्छा नहीं है। इससे ज्यादा मानसिक आर्थिक दुःखद घटना और क्या हो सकती है।
आज आगे की रणनीति और जिला मुख्यालय पर धरना दिया जायेगा, जिसकी भी बैठक में सभी शिक्षकों नें सहमति प्रदान की। बैठक में रेस्टा ब्लॉक अध्यक्ष अकलेरा नरेश कुमार मोटिस एवं ब्लॉक अध्यक्ष मनोहर थाना बहादुर सिंह खींची ने सामूहिक मीटिंग अकलेरा ब्लॉक में दुर्गा माता मंदिर परिसर में रखी, जिसमें रोशन शांतव, मुकेश गोमे, जीतमल मीणा, महेंद्र सिंह मीणा हरि प्रसाद मीणा सुरेश जांगिड़ सहित अन्य मौजूद रहे।