मंदसौर। जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि सभी लाभान्वित हो रहे उपभोक्ता परिवार अपनी शासकीय उचित मूल्य दुकान पर 15 दिसम्बर तक ई केवायसी जरूर करवा लें और साथ ही अपना मोबाईल नंबर भी पीओएस मशीन के माध्यम से शासकीय उचित मूल्य दुकान विक्रेता से दर्ज करा लें ताकि आपको मिलने वाली सामग्री की जानकारी मोबाईल पर एसएमएस के माध्यम से प्राप्त हो सके।