BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 5, 2022, 4:07 pm
KHABAR : कंबल केंद्र नई आबादी में खादी ग्रामोद्योग की प्रदर्शनी, 14 दिसंबर तक सुबह 11 से रात 9 बजे तक होगी संचालित, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। मध्य प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के प्रभारी प्रबंधक ने बताया कि खादी ग्रामोद्योग की प्रदर्शनी कंबल केंद्र नई आबादी मंदसौर में 14 दिसंबर तक लगेगी । प्रदर्शनी में मध्य प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के कबीरा ब्रांड के उत्तम गुणवत्ता के खादी वस्त्र, सूती खादी, पोली खादी के जैकेट, कुर्ती, शर्ट एवं कश्मीरी उन से निर्मित कंबल, शाल के साथ ही विंध्यावैली के शुद्ध उत्पादों का विक्रय किया जावेगा । प्रदर्शनी प्रातः 11 बजे से रात्रि 9 बजे तक रहेगी। जैविक हाट बाजार 14 दिसंबर को मंदसौर में होगा मंदसौर 4 दिसंबर 22/ उप संचालक उद्यान मंदसौर द्वारा बताया गया कि संचालनालय उद्यानिकी की तथा खाद्य प्रसंस्करण भोपाल के निर्देशन में जिले में जैविक हाट बाजार आयोजित किया जा रहा है। जैविक हाट बाजार महाराणा प्रताप बस स्टैंड के पास 14 दिसंबर 2022 को आयोजित किया जाएगा। जिले में जैविक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जैविक खाद्य उत्पादन करने वाले कृषको तथा क्रेता विक्रेता सम्मेलन कार्यक्रम हेतु जैविक हाट बाजार का आयोजन किया जा रहा है। जैविक खेती करने वाले कृषक अपने-अपने जैविक उत्पादों विक्रय एवं प्रचार प्रसार हेतु आयोजित हाट बाजार में सादर आमंत्रित हैं । जैविक हाट बाजार के आयोजन के दौरान कृषकों को प्राकृतिक खेती जैविक खेती से संबंधित तकनीकी जानकारी विशेषज्ञों द्वारा दी जाएगी।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE