BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 5, 2022, 4:16 pm
REPORT : अपर कलेक्टर कवचे की अध्यक्षता में समय-सीमा संबंधी बैठक का आयोजन, मुख्‍यमंत्री जन सेवा अभियान में स्‍वीकृत आवेदनों में हितग्राहियों को दिसम्‍बर माह की इस तारीख को वितरित किया जायेगा हितलाभ, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। अपर कलेक्‍टर महेन्‍द्र सिंह कवचे की अध्‍यक्षता में समय-सीमा संबंधी लंबित पत्रों के निराकरण की प्रगति तथा अंतरविभागीय समन्वय से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक कलेक्‍टर कार्यालय सभाकक्ष में सम्‍पन्‍न हुई। बैठक में जिला अधिकारी उपस्थित थे। समय-सीमा बैठक में विकासखण्‍ड स्‍तरीय अधिकारी वर्चुअल शामिल हुए।

बैठक में अपर कलेक्टर कवचे ने कहा कि जिले में मुख्‍यमंत्री जन सेवा अभियान के स्‍वीकृत आवेदनों का हितलाभ एवं स्‍वीकृति पत्र 21 दिसम्‍बर को वितरित किया जाना प्रस्‍तावित है। जिले में ग्रामों एवं शहरी क्षेत्र में शिविर लगाकर तथा जिला एवं विकासखण्‍ड स्‍तरीय कार्यक्रम आयोजित कर मुख्‍यमंत्री जन सेवा अभियान के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किया जायेगा। अपर कलेक्टर कवचे ने कहा कि जिले में 14 से 18 जनवरी तक आनंद उत्‍सव प्रस्‍तावित है, जिसमें सांस्‍कृतिक कार्यक्रम एवं खेल गतिविधियां आयोजित की जायेगी। अपर कलेक्टर कवचे ने मण्‍डी सचिव को निर्देश दिये कि मण्‍डी में आने वाले ट्रेक्‍टर-ट्रॉली पर रेडियम लगाने के निर्देश दें। जिला अस्‍पताल में समस्‍याओं के निराकरण के लिए कन्‍ट्रोल रूम बनाये तथा कंट्रोल रूम को 24×7 संचालित करें।

अपर कलेक्टर कवचे ने जिला अस्‍पताल में अव्‍यवस्‍थाओं के लिए सीएमएचओ डॉ. एमपी शर्मा को शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। अपर कलेक्‍टर ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिये कि विधानसभा सवालों के जवाब समय-सीमा में दें। अपर कलेक्टर कवचे ने विभागवार टीएल प्रकरणों की समीक्षा की। टीएल प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि टीएल प्रकरणों पर कार्यवाही कर समय-सीमा में निराकृ‍त करें। प्रकरणों को पोर्टल पर दर्ज करते हुए उसका संक्षिप्त विवरण भी डाले। सभी‍ जिला अधिकारी ‘’उत्‍तरा पोर्टल’’ को नियमित रूप से देखे। सभी एसडीएम न्‍यायालयों में 06 माह से 01 वर्ष लंबित न्यायालय प्रकरणों का निराकरण करें। 06 माह से ज्यादा का एक भी प्रकरण लंबित नहीं होना चाहिए।

अपर कलेक्टर कवचे ने कहा कि राजस्व वसूली में बड़े बकायेदारों पर कार्रवाई कर वसूली करें। नामांतरण के प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करें। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए जिले में प्रत्येक बुधवार और शनिवार को महा-अभियान चलाये। जिले में 06 वर्ष तक के बच्चों की समग्र आईडी बनाये। जिससे बच्चों को योजनाओं का लाभ मिल सके। अपर कलेक्टर कवचे ने कहा कि मतदाता नामावली में नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन के लिए आवेदन लिये जा रहे हैं। बीएलओ घर-घर जाएं और आवेदन लें। महिलाओं और युवाओं का पंजीयन बढ़ाएं। जिले में दावे आपत्ति 08 दिसम्‍बर तक प्राप्‍त किये जा रहे है।

अपर कलेक्टर कवचे ने सीएम हेल्‍पलाइन पर लम्बित शिकायतों की विभागवार समीक्षा कर सीएम हेल्‍पलाइन पर लम्बित शिकायतों का निराकरण अभियान चलाकर करने के निर्देश दिये। अपर कलेक्टर कवचे ने सीएम हेल्‍पलाइन पर लम्बित शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर उप संचालक कृषि आरपी कनेरिया को शोकाज नोटिस निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों को अगले लेवल में ना जाने दें, पहली प्राथमिकता रखते हुए शिकायतों का त्वरित निराकरण करें तथा विभागीय रैंक सुधारें। उन्‍होंने कहा कि सभी विभाग सीएम हेल्‍पलाइन पर लम्बित शिकायतों का निराकरण संतुष्टि पूर्वक करें। सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का एल-1 पर ही निराकरण करें। शिकायतें एल-02 पर ना पहुंचे, इसका विशेष ध्यान रखे। सभी शिकायतें शत-प्रतिशत निराकृत हों, कोई भी शिकायत अनअटेंडेंट नहीं रहे। अपर कलेक्टर कवचे ने निर्देश दिये कि 50 दिवस से अधिक लम्बित शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता से संतुष्टि पूर्वक करें। समाधान ऑनलाइन शिकायतों का निराकरण समय-सीमा में करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE