नीमच। लंबे समय से जर्जर मार्ग पर सफर कर रहे काली कोठड़ी चम्पी के लोगों के लिए राहत के रूप आज नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार के मुख्य आतिथ्य में 1 करोड़ 26 लाख की लागत से डामरीकृत सड़क की सौगात का भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का आरंभ बेटियों के पांव पूजकर किया गया। तत्पश्चात सरपँच चम्पी सरपंच कन्हैया लाल कुमावत द्वारा आगन्तुक अथितियों का साफा बांधकर व माला पहनाकर स्वागत किया। विधि विधान से पूजन कर शिलान्यास किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जनसिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह, दीपक नागदा द्वारा मप्र सरकार के द्वारा किये जा रहे कार्यो पर प्रकाश डाला गया।
विधायक परिहार ने कहा कि आज का गांव समृद्ध और खुशहाल बन रहा है। देश का विकास गांव के विकास से ही संभव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों के हित में योजना चला उन्हें समृद्ध बनाया जा रहा है। पिछड़ों के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई। किसानों को आगे बढ़ाने के लिए नीमच के आसपास कई बांधों का निर्माण करवाया गया। जिससे आज किसान खुशहाल व समृद्ध हुआ है। इस चंपी पंचायत में भी पहले धूल उड़ा करती थी, लेकिन आज चारों और हरियाली है क्योंकि यहां बांध बनने से खेती का रकबा बढ़ा है।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष शारदा बाई मदन धनगर, जनपद सदस्य रतनलाल मालावत, वासुदेव मेघवाल, राजीव गरासिया, सांसद प्रतिनिधि सत्यनारायण गोयल, महेश गुर्जर, सरपंच गुड्डू चौधरी, दिलीप पुरोहित, दुर्गाशंकर मेघवाल, विरेंद्र सिंह, ईश्वरसिंह राठौर भाटखेड़ा, किशन शर्मा, नरतप सिंह, प्रभुलाल धनगर, भगतराम गुर्जर, मोहन लाल, शांतिलाल, खेमराल, भेरूलाल धनगर, गजेंद्र शर्मा, लोकेश चांगल सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन नवल कृष्ण सुरावात ने किया एवं आभार वीरेंद्र सिंह ने माना।