मनोहर थाना। ब्लॉक स्तरीय सात दिवसीय रानी लक्ष्मी बाई आत्म रक्षा प्रशिक्षण की विधिवत शुरुआत मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र सिंह द्वारा माँ सरस्वती को दीप प्रजवलित पुष्पमाला करके की गई और संभागियो को अपना उद्बोधन दिया। आरपी दुलीचंद लोधा, एएमआई अमित शर्मा द्वारा भी संभागियो को शुरुआत से पहले अपने उद्बोधन से अवगत करवाया।
प्रशिक्षण 5 दिसम्बर से 11 दिसम्बर 2022 तक आयोजित होगा। जिसमे बालिकाओं को रक्षा के गुर सिखाए जाएंगे। जिससे की छात्राए हर परिस्थिति में अपनी रक्षा क़र सकें, जिसमे ब्लॉक के 118 संभागियो को ट्रेनिंग की जा रही है।
केआरपी रेखा नागर, मंजु मेवाड़ा, विमला कुमारी मीणा, भंवर मलावत और शारीरिक शिक्षक एवं संभागी उपस्थित रहें। प्रशिक्षण में बद्रीलाल लोधा, बहादुर सिंह चाचोरनी द्वारा व्यवस्थाओं की देख रेख की जा रही है।