मंदसौर। मंदसौर गौरव दिवस के लिए पीजी कॉलेज ग्राउंड में लगने वाला स्पेशल फूड जोन मेला 7 दिसंबर एवं 8 दिसंबर तक रहेगा। एसडीएम बिहारी सिंह द्वारा बताया गया कि मेले में शहर के बच्चे 2 दिन अर्थात 7 एवं 8 दिसंबर को इस मेले का आनंद ले सकते हैं। इस फूड जोन व्यंजन मेले में मालवा के तरह-तरह के व्यंजन देखने को एवं खाने को मिलेंगे।