नीमच। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने एक बार फिर बड़ी कार्यवाई को अंजाम दिया है। जिसमे सीबीएन गरोठ के अधिकारियों ने बिना नंबर की बाइक में लेजाए जा रही भारी मात्रा में अवैध अफीम को बरामद किया है। मामले में एक आरोपी को एनडीपीएस के तहत गिरफ्तार किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार सीबीएन को सुचना मिली जिस पर गरोठ अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए बाइक के लगेज बॉक्स में छुपाकर ले जाई जा रही 3 किलोग्राम अवैध अफीम को बरामद किया। आरोपी द्वारा अवैध अफीम को पॉलीथिन बैग में छुपाकर ले जाया जा रहा था जिस पर एक्शन लेते हुए सीबीएन ने आरोपी व्यक्ति को भी एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है। अब आरोपी से पूछताछ कर मामले में आगे की जांच जारी है।