मंदसौर। डॉ. मनीष इंगोले उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग मंदसौर द्वारा बताया गया कि मंदसौर नगर गौरव दिवस के उपलक्ष्य में 8 दिसम्बर 2022 को कॉलेज ग्राउण्ड मंदसौर पर डॉग ब्रीड शो का आयोजन रखा गया है, जिसमें इच्छुक व्यक्ति डॉग ब्रीड शो में सहभागिता हेतु अपने डॉग का पंजीयन जिला पशु चिकित्सालय मंदसौर सेण्टथामस स्कूल के पास 7 दिसम्बर 2022 को दोपहर 12 बजे तक डॉ. आरएस गुर्जर वरिष्ठ पशु चिकित्सक के मो. नं. 9425559698 पर सम्पर्क कर करवा सकते हैं।