मंदसौर। मुख्यमंत्री कप खेलों के आयोजन में जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता का मन्दसौर के उत्कृष्ट विद्यालय खेल मैदान पर आयोजित हुई।प्रतियोगिता का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया द्वारा किया गया । प्रतियोगिता 06 खेलों में 18 वर्ष से कम आयु वर्ग के खिलाड़ियों में आयोजित हुई।
एनआईएस जिला एथलेटिक्स कोच भटेवरा ने बताया इस प्रतियोगिता में कबड्डी बालक वर्ग विजेता मल्हारगढ़, उपविजेता गरोठ, बालिका वर्ग विजेता मल्हारगढ़, उपविजेता मन्दसौर, खो-खो- बालक वर्ग विजेता मन्दसौर उपविजेता गरोठ, बालिका वर्ग विजेता गरोठ, उपविजेता मन्दसौर, वॉलीबॉल- बालक वर्ग विजेता मल्हारगढ़ उपविजेता मन्दसौर, बालिका वर्ग मन्दसौर उपविजेता मल्हारगढ़ एथलेटिक्स में 100 मीटर दौड़ प्रथम बालक उज्जवल राठौर, भानपुरा, बालिका खुशी पाटीदार मन्दसौर, 200 मी. दौड़ प्रथम बालक आदर्श शर्मा मंदसौर बालिका ज्योति भाटी, 400 मी दौड़ प्रथम बालक विजय गोड़ मंदसौर, बालिका निर्मला चारण गरोठ, 1000 मी दौड़ प्रथम अंकित दायमा मल्हारगढ़ बालिका स्नेहा पाटीदार गरोठ, गोल फेंक प्रथम बालक ईश्वर सिंह गरोठ बालिका कशिश पटेल सीतामऊ, लंबी कूद प्रथम बालक खुशनम पाटीदार मल्हारगढ़ बालिका तनु पाटीदार गरोठ, हाई जम्प प्रथम बालक विशाल सिंह हाड़ा भानपुरा बालिका स्नेहा पाटीदार गरोठ, भाला फेंक बालक वर्ग विजेता उमेश प्रजापति सीतामऊ बालिका शीतल पंवार, फुटबॉल- बालक विजेता मन्दसौर उपविजेता मल्हारगढ़, बालिका वर्ग विजेता मन्दसौर उपविजेता सीतामऊ और कुश्ती- बालक वर्ग विजेता रेहान मेव मंदसौर 42 किग्रा, रेहान शकील 46 किग्रा, महेन्द्र चौहान मंदसौर 50 किग्रा, फैजान मेव मंदसौर 54 किग्रा, योगेश बातमी मंदसौर 58 किग्रा, अशोक राजू मंदसौर 63 किग्रा, महेश टेटवार मंदसौर 69 किग्रा बालिका हर्षिता चौहान मंदसौर 38 किग्रा, मनीषा पोरवाल 43 किग्रा, मंगला पाटीदार 49 किग्रा, प्रेमलता चौहान 56 किग्रा मंदसौर प्रतियोगिता में खिलाड़ी विजेता रहें।
सभी विजेता खिलाड़ियों को नगर पालिका अध्यक्षा रामादेवी बंसीलाल गुर्जर, कलेक्टर गौतम सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता का संचालन जिला एथलेटिक्स कोच मुकेश भटेवरा ने किया। इस प्रतियोगिता से चयनित सभी खिलाड़ी आगामी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में मन्दसौर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे, इसके बाद प्रतियोगिता राज्यस्तर तक आयोजित होगी।