मंदसौर। कलेक्टर गौतम सिंह ने ऊर्जा साक्षरता अभियान के रथ को सुशासन भवन में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ मंदसौर जिले के ग्रामीण क्षेत्र में भ्रमण कर ऊर्जा साक्षरता के बारे में ग्रामीण जनों को जागरूक करेगा। इस अभियान के लिए वेबसाइड पर जाकर जुड़ सकते हैं। इस अभियान से जुड़ना पूर्णतः निशुल्क है। वेब पोर्टल या मोबाइल ऐप के माध्यम से भी जुड़ सकते हैं। मोबाइल ओटीपी के माध्यम से पंजीकरण किया जाएगा। पंजीकरण उपरांत आप अपनी इच्छा अनुसार निम्न पाठ्यक्रमों में से एक का चयन कर सकते हैं। पाठ्यक्रम के चयन पर प्रतिभागियों को पाठ्यक्रम डाउनलोड करने की सुविधा होगी। प्रतिभा अपनी सुविधा अनुसार ऑनलाइन पद्धति से बहु विकल्प प्रश्नों के रूप में से एक परीक्षा में भाग ले सकेंगे। प्रश्न कंप्यूटर द्वारा रैंडम आधारित पर प्रस्तुत होंगे। प्रतिभागियों के उत्तर के आधार पर ऑनलाइन ऊर्जा साक्षरता प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा जो कि ओटीपी वेरिफिकेशन से डाउनलोड किया जाएगा। प्रतिभागियों को श्रेणी सुधार एवं अन्य उच्च स्तर पर परीक्षा में सम्मिलित होने की सुविधा भी उपलब्ध होगी। इस रथ के माध्यम से अक्षय ऊर्जा आधारित संयंत्रों की स्थापना का प्रदर्शन किया जाएगा ताकि जनसाधारण में अक्षय ऊर्जा को अपनाने के लिए व्यापक चेतना का प्रचार प्रसार हो सके।