शाजापुर। उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश रंजना देवड़ा द्वारा आज शाजापुर जिले की विधानसभा क्षेत्र कालापीपल-169 के ग्राम तिलावद मैना के मतदान केन्द्र क्रमांक 223, 224, 225, 226 एवं 227, विधानसभा क्षेत्र शुजालपुर-168 के शुजालपुर मतदान केन्द्र क्रमांक 238 एवं 239 का निरीक्षण कर बीएलओ के कार्य की समीक्षा की गई।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि बीएलओ द्वारा मतदान केन्द्रवार लक्ष्य अनुसार 18-19 वर्ष के नवीन मतदाताओ के नाम जोड़ने के आवेदन-पत्र प्राप्त कर गरूड़ा एप के माध्यम से दर्ज किये जा रहे है। बीएलओ द्वारा किये जा रहे कार्यों की देवड़ा ने सराहना की। उन्होंने बीएलओ को फार्म -7 के संबंध में आयोग एवं मु.नि.प. भोपाल के निर्देशो का पालन करने सुनवाई उपरांत ही फार्म - 7 के संबंध मे कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।
इसके उपरांत देवड़ा ने अनुविभागीय अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में प्राप्त आवेदनों का भी अवलोकन किय। फार्म-6, फार्म-7 एवं फार्म-8 में बीएलओ द्वारा मतदान केन्द्र पर प्राप्त फार्म एवं प्रमाणिकरण उपरांत आवश्यक कार्यवाही के निर्देश तहसीलदार एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को दिये। उन्होंने जेण्डर गेप अधिक होने से लक्ष्य पूर्ति अविलम्ब निराकरण के निर्देश दिये। इस दौरान कालापीपल तहसीलदार अशोक सेन, शुजालपुर राकेश खजुरिया एवं निर्वाचन कार्यालय के सहायक प्रोग्रामर एवं डाटा एन्ट्री ऑपरेटर उपस्थित थे।