शाजापुर। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा 08 दिसम्बर 2022 को मंदसौर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के हितग्राहियों की देय किश्तों का वितरण सिंगल क्लिक से किया जायेगा तथा मुख्यमंत्री द्वारा चयनित हितग्राहियों से सीधा संवाद भी होगा।
इस मौके पर प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के हितग्राहियों के लिए ऋण वितरण कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।