BREAKING NEWS
WEATHER UPDATE : नवंबर की शुरुआत में बढ़ी ठंड की दस्तक!.. <<     NEWS : श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ.. <<     NEWS : BRICS Sustainable Lifestyle Week के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस ने.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में अवैध शराब के ठिकानों पर आबकारी.. <<     चार्ज लेते ही एक्शन में SDOP विवेक कनोडिया! सड़क.. <<     BIG NEWS : नीमच में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, एक तरफ.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में धूमधाम से मना MP का 71वां.. <<     NEWS UPDATE: नीमच में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश का.. <<     मप्र स्थापना दिवस पर पोलायकलां में हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच के टाउन हॉल में सजा मध्यप्रदेश.. <<     VIDEO: दीपावली पर माउंट आबू के नक्की झील बाजार.. <<     VIDEO NEWS : सरदार पटेल जयंती पर राजनगर में शक्ति.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में रातभर पुलिस का बड़ा शिकंजा,.. <<     NEWS UPDATE: स्थापना दिवस पर नीमच को मिला अटल सेतु का.. <<     KHABAR : नगर परिषद में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने.. <<     BIG NEWS : मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार और.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर नीमच को मिली.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 6, 2022, 4:35 pm
KHABAR : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने केंद्र सरकार द्वारा प्री मेट्रिक छात्रवृत्ति बंद किए जाने के विरोध में सौंपा ज्ञापन, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष मोहम्मद युनूस मेव के नेतृत्व में अल्पसंख्यकों, एससी/एसटी व पिछड़ा वर्ग के हितों को बचाने के लिए राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन विभाग द्वारा अपर कलेक्टर राजेन्द्र सिंह को सौंपा गया। जिसमें सरकार के इस फैसले को बदलकर प्री मेट्रिक छात्रवृत्ति को पुनः लागू करने की मांग की गई जिससे लाखों बच्चों का भविष्य बचाया जा सके।
 
केंद्र सरकार द्वारा अन्याय पूर्ण फैसला अल्पसंख्यक वर्ग, एससीएसटी व पिछड़ावर्ग के साथ लिया गया जिसमें छात्रों को मिलने वाली प्री मेट्रिक छात्रवृत्ति को बंद कर दिया गया है सरकार के फैसले से लगभग 90 लाख छात्र न सिर्फ शिक्षा से वंचित रह जाएंगे बल्कि उनके भविष्य पर खतरा मंडरा जाएगा। प्री मेट्रिक छात्रवृत्ति योजना के बंद होने पर देश भर के छात्रों में असंतोष और निराशा पैदा हो रही है भारत सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय द्वारा विगत 25 वर्षों से लागू  योजनाओं को अचानक बंद करना अन्याय है।

इन योजनाओं का उद्देश्य शिक्षा के प्रति प्रेरित कर उनके बच्चों को स्कूल जाने के लिए प्रेरित करना है साथ ही उन्हें रोजगार के लिए भी तैयार करना है जिससे उनकी सामाजिक व आर्थिक स्थिति को सुधारा जा सके।

ज्ञापन में अल्पसंख्यक कांग्रेस जिला प्रभारी हिदायतुल्लाह खान, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ शेख, प्रदेश महामंत्री प्रवीण मांगरिया, जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुरेश भाटी, जिला अजा अध्यक्ष संदीप सलोद, वरिष्ठ नेता ज़हीर पठान, जिला कांग्रेस महामंत्री मोहम्मद हुसैन रिसलदार, जिला महामंत्री मजहर खान, वाहिद जैदी, अल्पसंख्यक ब्लॉक अध्यक्ष साबिर हुसैन मदारी, डॉक्टर फरीद मंसूरी, माजिद चौधरी, आरिफ अंसारी, एड अनीस मंसूरी, शहर प्रवक्ता वकार खान, चंद्र सिंह सिसोदिया, वर्षा सांखला, सागर अंसारी, फिरोज हुसैन, मोहम्मद भाई दलोदा, युसूफ अगवान, आसिफा छिपा, घनश्याम, दशरथ राठौड़, रमेश सिंगार, विजय सिंह सिसोदिया, शाहिद शाह, उपस्तिथि थे। ज्ञापन का वाचन जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष मोहम्मद युनूस मेव ने किया। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE