BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 6, 2022, 4:37 pm
REPORT : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मप्र राज्‍य सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला एंवसत्र न्‍यायाधीश एवं अध्‍यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीमच सुशांत हुद्दार के आदेशानुसार एवं विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विजय कुमार सोनकर के मार्गदर्शन में सोमवार को शा.उ.मा.विद्यालय सी.आर.पी.एफ. नीमच में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विजय कुमार सोनकर ने विद्यार्थियों को संविधान में प्रदत्‍त मूल अधिकार जैसे समानता का अधिकार अनुच्‍छेद 14, शिक्षा का अधिकार, अनुच्‍छेद 21-ए तथा बालकों का लैंगिक अपराधों से संरक्षण अधिनियम-2012, मोटर व्‍हीकल एक्‍ट के बारे में जानकारी दी। उन्‍होने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मुख्‍य उद्देश्‍य, न्‍याय सबके ‍लिए, जिला प्रधिकरण के गठन एंव उनके विभिन्‍न स्तर जैसे राष्‍ट्रीय स्‍तर पर राष्‍ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, राज्‍य स्‍तर पर राज्‍य विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला स्‍तर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं तहसील स्‍तर पर तहसील विधिक सेवा समिति का गठन के बारे में अवगत कराया।

जिला विधिक सहायता अधिकारी हर्षित बिसेन ने निरूशुल्‍क विधिक सहायता के बारे में बताया, कि कौन-कौन विधिक सहायता की पात्रता रखते है। कार्यक्रम का संचालन पारस जोहरी एंव आभार अक्षय सिंह बावल ने व्‍यक्‍त किया। इस मौके पर विदयालय प्राचार्य ज्ञानवर्धन श्रीवास्तव एंव समस्‍त विद्यालय परिवार के सदस्‍य उपस्थित थे। शिविर में 26 नवम्‍बर 2022 को आयोजित निबंध प्रतियोगिता के प्रतिभागीगणों को पुरस्‍कार एंव प्रमाण पत्र वितरित किये गये।

धनेरियाकला आंगनवा‍डी में विधिक जागरूकता शिविर सम्‍पन्‍न-म.प्र.राज्‍य सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाये जा रहे,महिलाओं के विरूद्ध हिंसा एवं भेद-भाव को समाप्‍त करने के लिए जागरूकता अभियान के अन्‍तर्गत प्रधान जिला न्‍यायाधीश, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्‍यक्ष सुशांत हुद्दार के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विजय कुमार सोनकर के आदेशानसुार सोमवार को ग्राम धनेरियाकला स्थित आंगनवाडी मेंविधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।शिविर में पैरालीगल वालेंटियर दिव्‍या माली द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों जैसे घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम-2005, भरण-पोषण, दहेज प्रताडना, शासन की विभिन्‍न योजनाओं, महिलाओं एंव बाल विकास द्वारा चलाई जा रही योजनाओं, मातृ वंदनायोजना, प्रधानमंत्री आवास योजना आदि की जानकारी दी गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE