BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 6, 2022, 4:42 pm
KHABAR : कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में जिला पंचायत के मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी गुरूप्रसाद ने की जनसुनवाई, 70 से अधिक लोगों ने पहुंचकर सुनाई समस्‍याएं, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिला पंचायत के मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी गुरूप्रसाद ने मंगलवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में जनसुनवाई करते हुए-70 लोगों से रूबरू होकर,उनकी समस्‍यांए सुनी और आवेदकों की समस्‍याओं का निराकरण करने के निर्देश उपस्थित जिला अधिकारियों को दिए। इस मौके पर डिप्‍टी कलेक्‍टर आंकाक्षा करोठिया, किरण आजंना, प्रिती संघवी, एवं जिला अधिकारीगण उपस्थित थे।

जनसुनवाई में बोरखेडीखुर्द के राजाराम मीणा ने आयुष्मान कार्ड दिलवाने, कुकडेश्‍वर के रमेश, कारूलाल रूघनाथ ने हनुमंतिया मार्ग से नानवेज की दुकान हटवाने, रायसिंहपुरा के शांतिलाल बंजारा ने डीपी लगाने में खानापूर्ति पर कार्यवाही की करने, हरवार के बंशीलाल प्रजापत ने बंद रास्‍ता खुलवाने एवं चौथखेडा के मुकेश गुर्जर ने वाद विवाद कर जान से मारने की धमकी देने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने संबंधी आवेदन प्रस्‍तुत किया।

इसी तरह जागोली के रमशेचन्‍द्र राठौर, दुदरसी की हीराबाई खारोल, मोडी के गोरधनलाल,रतनगढ के उंकार गुजालिया, छाछखेडी के नेपालसिंह,राजपुरा झंवर के कैलाशचन्‍द्र,सिंगोली के शौकिनलाल मेहता, सावन के मुन्‍नालाल मोगिया, सालरामाला की शांतिबाई, सीआरपीएफ रोड नीमच के आलोक मालू एवं नया बाजार नीमच सिटी के जगदीश सोनी ने भी अपनी समस्‍याओं से संबंधित आवेदन प्रस्‍तुत कर, अपनी समस्‍याएं सुनाई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE