नीमच। श्री महामाया भादवामाता आरोग्य सिद्धि पीठ मंदिर नव-निर्माण एवं वर्तमान में श्रृद्धालुओं की संख्या में लगातार वर्ष दर वर्ष वृद्धि होने के कारण श्रृद्धालुओं एवं रोगियों के आश्रय स्थल निर्माण एवं पर्याप्त सुविधा व स्थान उपलब्ध हो सके, इस उद्देश्य से परिसर का विस्तार करते हुए, मास्टर प्लान के अनुसार नवीन निर्माण किया जाना प्रस्तावित है।
एसडीएम एवं सचिव भादवामाता संस्थान डॉ. ममता खेडे ने बताया कि वर्तमान में परिसर के समीप उपर्युक्त आठ धर्म शालाओं को हटाया जाना आवश्यक होने से धनगर गायरी समाज, रावत मीणा समाज, सेन समाज, खटिक समाज, मेघवाल समाज, वीर गुर्जर समाज के प्रतिनिधियों द्वारा स्वयं के व्यय से धर्म शालाएं ध्वस्त करते हुए उक्त रिक्त भूमि को मंदिर को समर्पित की गई है।
सौंधिया राजपूत समाज धर्मशाला द्वारा भी अपनी सहमति प्रदान करते हुए धर्मशाला को विस्तृत कर होने वाली रिक्त भूमि को मंदिर को समर्पित करने का आश्वसान दिया है। स्वै च्छा से निर्माण कार्य हटा लेने से दर्शनार्थियों और मंदिर में सैकड़ों की संख्या में निवास करने वाले रोगियों के लिए सर्व-सुविधायुक्त नवीन निर्माण का कार्य सहजता से सुगम हो गया है। इस पुनित कार्य में उक्त विभिन्न समाजों के अध्यक्षों और प्रतिनिधियों द्वारा किए गए सहयोग के लिए भादवामाता सेवा संस्थान नीमच द्वारा आभार व्यक्त किया गया है।