नीमच। जिले के औद्योगिक क्षेत्र सांडिया, मनासा जिला नीमच में स्थित भूखण्ड क्रमांक 45 (क्षेत्रफल 615 वर्गमीटर), 47 (क्षेत्रफल 615 वर्गमीटर) एवं 48 (क्षेत्रफल 615 वर्गमीटर) का आंवटन औद्योगिक प्रयोजन के लिए ‘’प्रथम आओ प्रथम पाओं’’ की पद्धति से पोर्टल के माध्यम से किया जाना है। आवेदन 25 दिसम्बर 2022 प्रातः 11 बजे से 31 मार्च 2023 को शाम 5 बजे तक किये जा सकते हैं। आवेदक को आवेदन शुल्क व प्रब्यारजी की 25 प्रतिशत राशि अग्रिम जमा कराना है।
महाप्रबंधक उद्योग अमर सिंह मौरे ने उपरोक्त व पोर्टल पर भूखण्ड के लिए आवेदन करने का आगृह किया है। अन्य जानकारी के लिए महाप्रबंधक कार्यालय जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र स्कीम नं. 36 औद्योगिक क्षेत्र नीमच से संपर्क किया जा सकता है।