BREAKING NEWS
KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी सामूहिक.. <<     BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<     KHABAR : उज्जैन में तीन मिनट में जलेंगे 25 लाख दीपक,.. <<     NEWS : हिंदी हमारी पहचान और संस्कारों की संवाहक,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 6, 2022, 5:22 pm
KHABAR : भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ अंबेडकर के 67 वें परिनिर्वाण दिवस पर कांग्रेसजनों ने श्रध्दा सुमन अर्पित कर किया याद, पढ़े मेहबूब मेव की खबर 

Share On:-

सिंगोली। भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
डॉ भीमराव अंबेडकर की 67 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थानीय नवीन बस स्टैंड पर बाबा साहब की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें याद किया।

इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय तिवारी ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि डॉ अम्बेडकर ने हमें ऐसा संविधान दिया जो हमें हमारे अधिकारों की रक्षा करने का एक सशक्त माद्यम है। संविधान में प्रत्येक जाति, धर्म, समुदाय, वर्ग के लोगों को अनेक प्रकार की स्वतंत्रता दी गई है। संविधान के द्वारा अनुसूचित जाति, जनजाति, दलित, पिछड़े तथा हर वर्ग के अधिकारों को संरक्षित और सुरक्षित किया गया है। तिवारी ने संविधान की रक्षा करने व संविधान द्वारा प्रदत्त संवैधानिक मूल्यों, आदर्शों को सहेजने पर भी जोर दिया। 

श्रद्धांजलि सभा में वरिष्ठ कोंग्रेस कार्यकर्ता प्रताप सिंह, पूर्व युवक कांग्रेस नगर अध्यक्ष राजकुमार छिपा, मेहबूब मेव, आजाद नीलगर, सतीश सेन और अतुल मेहर, मनोज लबाना, अजीज शाह सहित अन्य कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित थे। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE