चित्तौड़गढ़। राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुरेन्द्र नारायण जोशी द्वारा सामूहिक अवकाश के आह्वान पर न्यायिक कर्मचारी संघ चित्तौड़गढ़ द्वारा जिला न्यायिक कर्मचारी संघ, मोटर दुर्घटना एवं दावा अधिकरण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, स्थाई लोक अदालत एवं ताल्लुका मुख्यालयों के कर्मचारीगण द्वारा अनिष्चितकालीन सामूहिक अवकाश पर जाने का निर्णय के क्रम में आज 6 दिसंबर को भी सामूहिक अवकाश जारी रहा।
समस्त न्यायालयों में कार्य ठप रहा। राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ की जिला शाखा-चित्तौड़गढ़ द्वारा मंगलवार सुबह जिला एवं सेशन न्यायालय परिसर के बाहर मुख्य द्वार के बाहर धरना प्रदर्शन किया गया।
जिसमें अध्यक्ष राजेश व्यास ने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुये न्यायिक कर्मचारियों की ओर से जिला एवं सेशन न्यायालय के मुख्य द्वार के बाहर धरना स्थल पर सद्बुद्धि के लिए अधिवक्ता अनिल चाष्टा के सहयोग से बजरंग मानस मण्डल, चन्देरिया द्वारा सुन्दरकाण्ड के पाठ का आयोजन किया गया। साथ ही बताया कि न्यायिक सहायक कर्मचारी सुभाष मेहरा की संदिग्ध मृत्यु के संबंध में संघ द्वारा जो माँगें रखीं गई हैं वे जब तक पूरी नहीं होती हैं तब तक अनिष्चितकालीन अवकाश के माध्यम से आन्दोलन जारी रखा जाकर प्रतिदिन विभिन्न तरीकों से प्रदर्शन किया जायेगा।
सुंदरकांड पाठ में अधिवक्ता गण सूर्यपाल सिंह, प्रदीप काबरा, योगेश दशोरा, सावन श्रीमाली एसपी सिंह, सुरेंद्र नाथ योगी, अभिषेक गर्ग आदि ने उपस्थिति दी।