मंदसौर। शहर में 8 दिसंबर को नगर का गौरव दिवस मनाया जाएगा। गौरव दिवस पर कॉलेज ग्राउंड में कार्यक्रम आयोजित होगा। सम्राट यशोधर्मन की प्रतिमा का अनावरण करने सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 8 दिसम्बर को करीब 3 बजे मन्दसौर पहुंचेंगे। कॉलेज ग्राउंड में पंडाल, पार्किंग संबोधन स्थल बनकर तैयार हो गया है। खुद पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया भी तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। एडिशनल एसपी, शहर कोतवाली थाना प्रभारी अमित सोनी, सीएसपी ने भी कॉलेज ग्राउंड पहुंचकर मौका मुआवना किया।
एडिशनल एसपी ने बताया कि जहां जहां वीआईपी के विजिट रूट है वहां सभी स्थानों का निरीक्षण किया गया है। समूचे स्थानों पर कड़ी सुरक्षा रहेगी। इस संबंध में सभी थाना प्रभारियों के साथ मीटिंग की गई है।