BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 6, 2022, 7:39 pm
REPORT : कैबिनेट बैठक में शाजापुर जिले को स्वास्थ्य क्षेत्र में मिली बड़ी सौगातें, सेवाओं के उन्नयन के लिए 37 करोड़ रुपए की मंजूरी, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर

Share On:-

शाजापुर। मध्य प्रदेश शासन की कैबिनेट (मंत्री-परिषद) की बैठक में शाजापुर जिले को स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली हैं। इसे लेकर स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) एवं सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इन्दर सिंह परमार ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी का आभार जताया है। मंत्री परमार ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में आज शाजापुर जिले को स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक साथ अनेक सौगातें मिली हैं। शुजालपुर सिटी सिविल अस्पताल में 76 बिस्तर से 100 बिस्तर उन्नयन करने के लिए 2,652 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है। इसके अलावा जिले के विभिन्न क्षेत्र में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की भी जरूरत थी। इसको लेकर जामनेर, उगली, मदाना एवं खरदौनकलां में उप स्वास्थ्य केंद्रों के उन्नयन कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापना के लिए प्रत्येक केंद्रों के लिए 264.35 लाख रुपए की राशि स्वीकृत हुई है।

परमार ने बताया कि शुजालपुर सिटी सिविल अस्पताल को 100 बिस्तर का करने के साथ ही जामनेर, उगली, मदाना एवं खरदौन कलां में उप स्वास्थ्य केंद्रों के उन्नयन करते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापना करने की कैबिनेट से मंजूरी दे दी गई है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में शाजापुर जिले को यह बड़ी सुविधाएं मिली हैं। एक ही बैठक में शाजापुर जिले के लिए इतने जनहितकारी निर्णय होना बड़ी उपलब्धि है। नई सौगात और सुविधाओं से जिले की स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ होंगी।

उल्लेखनीय है कि मप्र की शिवराज सरकार शाजापुर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का कायाकल्प कर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। इसी तारतम्य में पिछले वर्ष शाजापुर जिला अस्पताल में बिस्तरों की क्षमता 200 बिस्तर से बढ़ाकर 300 बिस्तर की गई थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE