BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 6, 2022, 7:46 pm
BIG NEWS : कलेक्टर जैन ने जनपद पंचायत शाजापुर क्षेत्र की 10 ग्राम पंचायतों में की ई-जनसुनवाई, ग्रामीणों की समस्याएं सुन अधिकारियों को दिए निर्देश, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। कलेक्टर दिनेश जैन ने आज जनपद पंचायत शाजापुर क्षेत्र की 10 ग्राम पंचायतों के साथ ई-जनसुनवाई करते हुए शासन की योजनाओं से अवगत कराया। कलेक्टर जैन ने आज जनपद पंचायत शाजापुर की ग्राम पंचायत रूलकी, रामपुरा गुर्जर, निपानिया डाबी, सूरजपुर, आसेर, पतोली, लड़ावद, कुलमनखेड़ी, बड़नपुर एवं निपानिया के सरपंचों एवं स्थानीय शासकीय अमले सहित आमजन से ऑनलाइन वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ई-जनसुनवाई की।

कलेक्टर जैन ने सरपंचो से चर्चा कर शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं एवं कार्यक्रमों से अवगत कराया। कलेक्टर जैन ने अवगत कराया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण-2023 का कार्य वर्तमान में चल रहा है। ग्रामीणजन जिनके नाम मतदाता सूची में नही है, वे अपने नाम जुड़वा सकते है। कलेक्टर ने सभी सरपंचों से कहा कि वे आयुष्मान कार्ड बनाने से शेष बचे हुए लोगों के आयुष्मान कार्ड बनवाए। कलेक्टर ने सभी सरंपचों से कहा कि ग्राम पंचायत का कार्यालय नियमित रूप से खुलवाए ताकि आम जनता को अपने कार्य के लिए परेशान न होना पड़े। ग्राम पंचायतों के लिए आवश्यक निर्माण कार्याे के लिए भूमि चिंहित कर प्रस्ताव जनपद पंचायत कार्यालय को प्रेषित करें। ग्रामों में आंगनवाड़ी भवन या अन्य भवन जिसका निर्माण भविष्य में होना है, इसके लिए भी पटवारी के माध्यम से भूमि चिन्हित कर आवंटन के लिए प्रस्ताव भेजे। कलेक्टर ने सरपंचों द्वारा पानी की समस्या से अवगत कराने पर कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत अपने लिए पानी का बजट बनाएं और पानी की बचत और भूजल स्तर बढ़ाने के लिए क्या-क्या उपाय किए जाए, इसका प्रबंधन करें। कलेक्टर ने कहा कि जिले में औसत वर्षा से अधिक होने के बाद भी पेयजल संकट की बात ग्राम पंचायतों द्वारा बतायी जा रही है, इसलिये आवश्यक है कि प्रत्येक ग्राम पंचायत पानी का बजट बनाएं और वर्षा जल को रोकने लिए विभिन्न उपाय करें।

 ग्राम पंचायत पतोली के सरपंच ने अत्यधिक लोड होने से ट्रांसफार्मर बार-बार जलने, आबादी के लिए भूमि आवंटित करने आदि के संबंध में अवगत कराया। कुलमनखेड़ी सरपंच ने ग्राम में पानी की समस्या से अवगत कराया। साथ ही पाडली से पाडला सड़क निर्माण कराने की आवश्यकता बताई। निपानिया डाबी के सरपंच ने हायरसेकेण्डरी विद्यालय में बाउण्ड्रीवाल निर्माण की आवश्यकता बतायी। स्कूल भवन के जीर्ण-शीर्ण होने की जानकारी भी सरपंच ने दी। रामपुरा गुर्जर सरपंच ने आंगनवाड़ी के लिए ग्राम में सरकारी भूमि नहीं होने, शाजापुर के मार्ग पर लघुंदर नदी पर पुल नहीं होने से दिक्कत होने तथा स्कूल भवन की छत झुकने की जानकारी दी गई। 

निपानिया धाकड़ सरपंच ने स्कूल भवन के उपर से विद्युत लाईन गुजरने तथा उपस्वास्थ्य केन्द्र के सामने विद्युत वितरण कंपनी द्वारा ट्रांसफार्मर लगाने की जानकारी दी गई। साथ ही सरपंच ने बताया कि ग्राम में घरों का पानी सड़कों पर बहने के कारण सर्वत्र पानी-पानी भरा हुआ है। कलेक्टर ने सरपंच से कहा कि पानी निकासी का इंतजाम ग्राम पंचायत को ही करना होगा। लड़ावद से जनपद सदस्य नारायण सिंह राजपूत ने बताया कि प्रधानमंत्री सड़क योजना एवं लोक निर्माण विभाग द्वारा ग्राम में सड़क बनाई गई है, किन्तु पुलिया का निर्माण नहीं हुआ है। रूलकी सरपंच ने राशन की दुकान ग्राम में नहीं होने की जानकारी दी और पानी की समस्या से अवगत कराया। आसेर सरपंच ने भी पानी की समस्या से अवगत कराया। सूरजपुर सरपंच ने श्मशान के लिए रास्ता नहीं होने तथा सूरजपुर से देवास जिले की सीमा तक सड़क निर्माण की आवश्यकता बताई। बड़नपुर सरपंच ने अवगत कराया कि पूर्व सरपंच द्वारा आंगनवाड़ी भवन का निर्माण अधूरा करवाया है। साथ ही पूर्व सरपंच की मृत्यु भी हो गई है। पंचायत का लेपटॉप एवं टीवी पुराने जीआरएस द्वारा लोटाया नहीं गया है।


इस अवसर पर कार्यपालन यंत्री पीएचई विजय सिंह चौहान, डीएचओं डॉ. अजीत राव, प्रधानमंत्री सड़क सहायक प्रबंधक एपी पटेल, सीसीबी प्रबंधक एनके गुप्ता, कमलेश पाटीदार, जिला शिक्षा केन्द्र से प्रवीण व्यास, भू अभिलेख आरआई अवसर सिंह, विद्युत वितरण कंपनी के अंशुल सिंह तोमर, जिला पंचायत लेखा अधिकारी मुकेश जाटव, प्रबंधक स्वच्छता मिशन आनंद राघव तिवारी, सामाजिक न्याय से नरेन्द्र तिवारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE