BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 6, 2022, 8:04 pm
NEWS : ग्राम पंचायत स्तर पर डाटा संधारण हो दुरुस्त- एडीएम गितेश मालवीय, जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक संपन्न, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़ । अतिरिक्त जिला कलेक्टर गितेश मालवीय की अध्यक्षता में मंगलवार को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत जिला स्तरीय टास्क फोर्स, जिला महिला समाधान समिति एवं वन स्टॉप सेन्टर मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया।  

बैठक में जन्म के समय लिंगानुपात, एनिमिक महिलाओं एवं बालिकाओं की संख्या, एएनसी रजिस्ट्रेशन एवं ब्लॉक स्तर पर संस्थागत प्रसव इत्यादि विषयों पर चर्चा की गई। 
एडीएम मालवीय ने जिले में ग्राम पंचायत स्तर पर शत प्रतिशत एएनसी रजिस्ट्रेशन करवाते हुए डाटा संधारण में सुधार लाने का निर्देश दिया।

मालवीय ने शिक्षा विभाग को ड्राप आउट बालिकाओ की स्थिति रिपोर्ट प्रस्तुत करने तथा पंचायत स्तर पर कार्यरत अधिकारियों को बाल विवाह रोकथाम हेतु पाबंद करने के लिए निर्देशित किया गया। विद्यालयों में बालिकाओं के अनुकूल शौचालय निर्माण एवं निरीक्षण के दौरान क्रियाशील शौचालयों की स्थिति पर विशेष रूप से ध्यान देने को कहा गया।

उन्होंने वन स्टॉप सेन्टर एवं महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र पर आ रहे प्रकरणों की जानकारी लेते हुए ग्राम पंचायत, पुलिस थाने एवं सार्वजनिक स्थलों पर प्रचार प्रसार करने हेतु निर्देशित किया।

एडीएम ने महिला एवं बाल विकास विभाग को समस्त ब्लॉक पर नियमित रूप से ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स बैठक, महिला समाधान समिति गठन एवं बैठक आयोजित करवाने हेतु निर्देशित किया गया। उडान योजना अन्तर्गत सैनेटरी नेपकिन की गुणवत्ता जांचने हेतु निर्देश दिए गए।

बैठक में महिला एवं बाल विकास, श्रम विभाग, शिक्षा विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, चिकित्सा विभाग, पुलिस विभाग के अधिकारियों सहित चाइल्ड लाइन कट्स मानव सेवा संस्थान, वन स्टॉप सेन्टर एवं महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE