BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 7, 2022, 11:05 am
KHABAR : शासन की 33 करोड़ वाली जल आवर्धन योजना को प्रशासन नहीं ला पाया अब तक धरातल पर- पार्षद रानी मसूदी, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नीमच शहर मे शासन की और से लाई गई 33 करोड़ वाली जल आवर्धन योजना स्थानीय प्रशासन की हठधर्मिता और लापरवाही के चलते अब तक धरातल पर नजर नहीं आ रही है। जिसके कारण आम जनता आज भी पानी के लिये संघर्ष कर रही है। नीमच शहर में पानी की स्थिति किस प्रकार की है इसकी ताजा बानगी देखने मे आ रही है कि ठंड के तीखे तेवरों के बीच भी नगरपालिका की लापरवाही के कारण दो दिन छोड़कर जल सप्लाय किया जा रहा है जिसके कारण आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

उपरोक्त बयान जारी करते हुए पार्षद रानी हाजी साबिर मसूदी ने बताया कि पूर्व की परिषद मे नीमच मे लाई गई जल आवर्धन योजना की हकीकत क्या है ये जगजाहिर है कि परिषद का दुसरा समय हो गया और नई नगरपालिका चुनाव के बाद बन गई। लेकिन शासन की योजना को प्रशासन के नुमाइन्दे किस हद तक धरातल पर लाते है इसका प्रत्यक्ष उदाहरण सामने है कि अब तक उस योजना का लाभ आम जनता को नहीं मिल पा रहा है। 

वार्ड क्रमांक 20 की पार्षद रानी हाजी साबिर मसूदी ने कहा कि मेरे वार्ड मे भी उस योजना के तहत नई लाईन बिछाई गई थी लेकिन आज भी उक्त नई लाईनों से जनता को पानी तो नहीं मिल पा रहा है बल्कि पाईप लाईन से जुडे नलों में पानी सप्लाई नहीं हो रहा है और बूंद बूंद को तरस रहे है वार्डवासी। हालत यह है कि नई पाईप लाईन के लिये जो नलों के पाईपों मे वाडों मे लगाये गये थे वो पाईप शो पीस बनकर खड़े हुए है जो वार्डवासी जब हम वार्ड मे निरीक्षण के लिये जाते है नल के पाईप हमें बताते है तो शर्मिन्दगी महसूस होती है क्योंकि अब उन पाईपों को आवारा मवेशी तक चबा चुके है।

परिषद के दो सम्मेलन सम्पन्न फिर भी नहीं हो रहा है समस्या का समाधान-

पार्षद रानी हाजी साबिर मसूदी ने बताया कि नई नगरपालिका के परिषद के गठन के पश्चात दो सम्मेलन आहूत हो चुके है। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष व सीएमओ जलकर सभापति व इंजिनियर ओपी परमार को कई बार अवगत कराया दिया। जिन्होने मौका मुआयना भी कर लिया लेकिन अब तक नई पानी की पाईप लाईन से पानी की लाईन नहीं जोड़ी गई है। 

इधर पार्षद रानी मसूदी ने कहा कि हमने चुनाव के दौरान जनता को नियमित रूप से पानी सप्लाई के वादे किये थे लेकिन नगरपालिका अध्यक्ष, सीएमओ और जलकर सभापति व इंजिनियर आखिर क्या कारण है कि वार्ड की इस गम्भीर समस्या को सर्दी के आलम मे भी इस तरीके से नजर अन्दाज कर रहे है यदि भीषण गर्मी का दौर आयेगा क्या तब तक नई पाईप लाईन से वर्तमान पानी की लाईन नहीं जोड़ी जाएगी तो हालात और गम्भीर होंगे इससे इन्कार नहीं किया जा सकता है।

उग्र आंदोलन पर आमादा होना पड़ा तो कदम पीछे नहीं हटेगे मेरे-

पार्षद रानी हाजी साबिर मसूदी ने अन्त मे कहा कि जिन वादों के साथ जनता के बीच पहूंची थी और उनका आर्शीवाद लेकर पुनः जनता के बीच मे जीत का सेहरा पहनकर उनका मेरे विश्वास जीता था। उस लक्ष्य को साथ मे लेकर मेने यह प्रण किया है कि पानी की समस्या जीवन की सबसे बड़ी समस्या होती है जिससे आमजन जीवन जुड़ा होता है विशेषकर एक महिला होने के कारण महिलाओं की पीड़ा को गम्भीरता से समझती हूं पानी की समस्या का यदि नगरपालिका अध्यक्ष ने जल्द से जल्द निराकरण नहीं किया गया तो मे अपने वार्डवासियों के साथ उग्र आंदोलन के लिये भी आमादा होना पड़ा तो मेरे कदम पीछे नहीं हटेगे। नगरपालिका अध्यक्ष को चाहिये कि अविलम्ब इस समस्या को गम्भीरता से ले और समस्या का समाधान करने हेतु सहयोग प्रदान करें।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE