मंदसौर। नेहरु युवा केंद्र मंदसौर द्वारा 3 दिवसीय युवा नेतृत्व एवं सामाजिक विकास प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। 15 से 29 वर्ष के युवा इस प्रशिक्षण में प्रतिभागिता कर सकते हैं। केवल 40 युवाओं हेतु यह प्रशिक्षण रहेगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए जल्द से जल्द नेहरु युवा केंद्र मंदसौर कार्यालय में पंजीकरण कराएं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय- 120, अग्रसेन नगर, पद्मावती रिसोर्ट के पास, मंदसौर एवं मो.न. 8085758394 पर सम्पर्क कर सकते हैं।