नीमच। आज दिनांक 07 दिसम्बर 2022 को प्रातः 11 बजे खुशी समूह सहायता द्वारा पीडीएस राशन वितरण समूह द्वारा किया गया। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना अंतर्गत राशन वितरण शासकीय उचित मूल्य दुकान पर किया गया।
जिसमें नोडल अधिकारी पंचायत सचिव प्रेम सिंह चुंडावत, खुशी समूह की अध्यक्ष मंजू विष्णु मारू, सचिव मुन्नी बाई और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल थे।