मंदसौर। मंदसौर गौरव दिवस एवं मुख्यमंत्री के आगमन को दृष्टिगत रखते हुए कल दिनांक 8 दिसंबर को निम्न यातायात व्यवस्था रहेगी कृपया सहयोग करें।
1- महाराणा प्रताप बस स्टैंड व्यवस्था- महाराणा प्रताप बस स्टैंड से संचालित हो रही बसें नीमच से आते समय एसपी कार्यालय के सामने से कलेक्ट्रेट रोड की तरफ डायवर्ट होकर हाईवे बाईपास होते हुए 10 नंबर नाका से शहर में प्रवेश करेगी और अंबेडकर चौराहा पुलिस पेट्रोल पंप होते हुए महाराणा प्रताप बस स्टैंड तक आएगी तथा वापसी भी इसी मार्ग से करेंगी ।
2- राम टेकरी से रेवास देवड़ा मार्ग- यह मार्ग पुलिस व्यवस्था के लिए आरक्षित रहेगा। अतः रामटेकरी क्षेत्र के रहवासी उक्त मार्ग के स्थान पर अन्य मार्गों का शहर में आने जाने के लिए उपयोग करें । रेवास देवड़ा की ओर जाने वाले लोग नयापुरा मार्ग से होते हुए 10 नबर नाका होते हुए आ जा सकेंगे ।
3- जैन कॉलेज, पीजी कॉलेज, श्रीकोल्ड से रामटेकरी का मुख्य मार्ग- अन्य समय में आंशिक रूप से तथा मुख्यमंत्री के आगमन के समय पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा, अतः ए टू जेड शॉप से जनता कॉलोनी और किटियानी मार्केट का उपयोग आने जाने में करें ।
4- पुलिस अधीक्षक निवास से तेलिया तालाब मार्ग- पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा इस मार्ग का उपयोग ना करके वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।
5- पीजी कॉलेज मैदान मुख्य सभास्थल पर आने वाले नागरिकों के लिए पार्किंग-
पार्किंग क्रमांक 1- लॉ कॉलेज
पार्किंग क्रमांक 2- राजीव गांधी बॉयज कॉलेज
पार्किंग क्रमांक 3- कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम पार्किंग
(सभी गणमान्य अतिथि तथा पार्षदगण कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम मैदान पर अपने वाहन पार्क करके सभा स्थल पर पहुंचेंगे)
पार्किंग क्रमांक 4- बीटीआई अथवा डाइट परिसर मैदान पार्किंग
पार्किंग क्रमांक 5- काबरा पेट्रोल पंप के पीछे का खाली क्षेत्र सभा स्थल पर बाहर से आने वाली बसों की पार्किंग हेतु उपयोग होगा
नोट- कृपया पीजी कॉलेज मैदान से लेकर रामटेकरी तक के मुख्य मार्ग पर अपना टू व्हीलर अथवा फोर व्हीलर वाहन कहीं भी खड़ा ना करें, अन्यथा क्रेन द्वारा वाहन हटाकर मार्ग क्लियर कराया जावेगा।
कृपया व्यवस्था में सहयोग करें ।