आगर मालवा। कलेक्टर कैलाश वानखेड़े के निर्देशानुसार शहर में घूमते हुए निराश्रित गौवंशों नगर पालिका के कर्मचारियों के द्वारा एकत्रित कर वाहन के माध्यम से गौ-अभ्यारण्य सालरिया में सुरक्षित छोड़ा गया।
मंगलवार को नगरीय क्षेत्र आगर से 05 बड़े वाहनों के माध्यम से 101 गाय एवं 21 बछड़ों को गौ-अभ्यारण्य सालरिया छोड़ा गया। नगर पालिका अध्यक्ष नीलेश पटेल एवं सीएमओ पवन कुमार फुलफकीर ने नागरिकों से अपील की है अपने गौवंशों को सड़कों पर नहीं छोड़े, सड़कों पर घुमते-फिरते पाएं जाने पर संबंधित के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की जाएगी।