BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 7, 2022, 3:49 pm
REPORT : निर्माण कार्यों की निरंतर समीक्षा कर समय-सीमा में पूर्ण करवाएं, जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में सांसद ने दिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

आगर मालवा। सांसद रोडमल नागर की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई। सभाकक्ष में पहुंचने पर सांसद नागर का कलेक्टर कैलाश वानखेड़े द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। सांसद नागर ने बैठक में सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि जिले में सभी सड़क निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण हो। सड़क निर्माण कार्य एजेंसी कौन है तथा कितने समय में कार्य पूर्ण होना है, इसकी समीक्षा कर निरंतर कार्यों की मॉनिटरिंग करें। सभी निर्माण एजेंसी से निर्धारित समयावधि में ही कार्य पूर्ण करवाएं, अनावश्यक कार्य में विलंब करने वाली निर्माण एजेंसी के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। 

सांसद नागर ने निर्देशित किया कि जिले की किसी भी सड़क पर अतिक्रमण नहीं हो या सुनिश्चित किया जाए। किसी भी विभाग या संस्था से संबंधित निर्माण कार्य के दौरान सड़क की खुदाई होने पर उनसे पुनः नियमानुसार निर्माण करवाएं। सांसद नागर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि पेयजल संबंधी कार्यों में संबंधित एजेंसी द्वारा कितने प्रतिशत कार्य पूर्ण किया गया है तथा शेष कार्य को पूर्ण करने में कितना समय लगेगा, इसकी जानकारी दी जाए। 

उन्होंने जल जीवन मिशन की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया आगर-मालवा जिले के प्रत्येक गांव में तय समयावधि में पानी पहुंच जाए। मिशन अंतर्गत हर घर नल से जल के कार्यों को गति देकर पूर्ण करें। सांसद नागर ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए सीएमएचओ को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य विभाग की सभी योजनाओं एवं कार्यक्रमों का समयबद्ध क्रियान्वयन करें, पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करें। सभी सिविल अस्पतालों में आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें, जिले के प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए स्वास्थ्य सेवकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएं तथा स्वास्थ्य केंद्रों पर हर समय चिकित्सक उपस्थित देकर अपनी सेवाएं दे। 

सांसद नागर ने सीएमएचओ को निर्देशित किया कि जिले के निष्क्रिय डिलीवरी प्वाइंट को सक्रिय किया जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को तुरंत स्वास्थ्य लाभ मिल सके। डिलीवरी प्वाइंट पर 24 घंटे चिकित्सक उपस्थित रहे यह भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया जननी एक्सप्रेस की सेवाएं अच्छी हो, सूचना मिलने पर बिना देरी के मौके पर पहुंचकर संस्थागत डिलीवरी के लिए महिलाओं को लाया जाए। जननी एक्सप्रेस की सुविधाओं के लिए अधिक समय तक हितग्राही को इंतजार ना करना पड़े, ऐसी व्यवस्था रखी जाए। 

सांसद नागर ने जिला टीकाकरण अधिकारी को निर्देशित किया कि जिले में सभी बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण समय पर हो, कोई भी बच्चा एवं गर्भवती महिलाएं टीकाकरण से शेष नहीं रहे। उन्होंने निर्देशित किया कि जिले में टी.बी. उन्मूलन के लिए निरंतर गतिविधियां आयोजित कर लोगों को जागरूक करें। टी.बी. के प्रारंभिक लक्षण वालें मरीजों की पहचान कर उनका समुचित उपचार किया जाए। जिले में टी.बी. रोग पूर्णतः समाप्त हो, इसके लिए निरंतर प्रयास करें। उन्होंने मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना की समीक्षा की, जिसमें सीएमएचओ ने बताया कि जिले में मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना अंतर्गत 37 बच्चों का निःशुल्क ऑपरेशन करवाया गया है। 

सांसद नागर ने संपूर्ण कायाकल्प अभियान के सभी कार्य शासन निर्देशानुसार पूर्ण करने के निर्देश भी सीएमएचओ को दिए। सांसद नागर ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने मनरेगा के कार्यों की समीक्षा करते हुए सीईओ जनपद को निर्देशित किया निर्माण कार्य की राशि निकालकर निर्माण कार्य नहीं करने वाले सरपंचों के विरुद्ध वसूली की कार्यवाही की जाए। पंचायत विभाग ग्रामीण क्षेत्र में होने वाले सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण पूरे करवाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री आवास प्लस योजना के अंतर्गत स्वीकृत आवासों का निर्माण कार्य तीव्र गति से पूर्ण करवाएं। उन्होंने अमृत सरोवर योजना की भी समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्ना बाई चौहान,एसडीएम आगर राजेंद्र सिंह रघुवंशी सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के अन्त में जिला पंचायत सीईओ डीएस रणदा द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE