देवास। शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय देवास में फ्यूचर ट्रेण्ड इन इंजीनियरिंग इण्डस्ट्रीज विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन हुआ। जिसमें रोजमर्रा के जीवन में रोबोटिक्स का समावेश, उद्योगों में रोबोटिक्स की उपयोगिता तथा भविष्य में बढ़ते शोध के कदम पर प्रकाश डाला गया। फॉउण्डर नेक्सस रोबोटिक्स नितिन चौधरी ने कार्यक्रम में ऑडियो विजुअल के माध्यम से शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय देवास के छात्र/छात्राओं को मार्गदर्शन एवं जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम संस्था प्राचार्य डॉ. सोनल भाटी की अध्यक्ष्यता में आयोजित किया गया तथा कार्यक्रम संचालन व्याख्याता मैकेनिकल इंजीनियरिंग आशीष बंसल द्वारा किया गया।