देवास। सेडमैप द्वारा टेली अकाउटिंग, ब्यूटी एंड वेलनेस, गारमेंटस मेकिंग एवं लघु खाद्य प्रसंस्करण इकाई पर 6 सप्ताह का निःशुल्क उद्यमिता सह कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आवेदन पत्र एवं संपूर्ण जानकारी के लिए आवेदक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र देवास में 19 दिसम्बर तक संपर्क कर सकते है। प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए आवेदक की आयु 18 से 40 वर्ष के मध्यम होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता में टेली अकाउंटिंग के लिए 12वीं एवं अन्य के लिए न्यूनतम 8वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। आवेदन पत्र के साथ दो फोटो, अंकसूची, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं जन्म संबंधित प्रमाण पत्र की फोटोकॉपी आवश्यक है। प्रशिक्षण में 25-30 प्रशिक्षणार्थियों का चयन किया जाएगा। सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पश्चात सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत शासन का प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।