BREAKING NEWS
VIDEO NEWS : सरदार पटेल जयंती पर राजनगर में शक्ति.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में रातभर पुलिस का बड़ा शिकंजा,.. <<     NEWS UPDATE: स्थापना दिवस पर नीमच को मिला अटल सेतु का.. <<     KHABAR : नगर परिषद में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने.. <<     BIG NEWS : मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार और.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर नीमच को मिली.. <<     WEATHER UPDATE: राजस्थान में चक्रवात का असर खत्म होते.. <<     उज्जैन में बड़ा हादसा: होटल के वेस्टेज चैंबर.. <<     VIDEO NEWS : देवास में नए SP आदित्य मिश्रा की एंट्री,.. <<     VIDEO NEWS: रोजी-रोटी कमाकर लौट रहे थे दो दोस्त, घर.. <<     KHABAR : हरदीप पुरी के नामांकन पर नेता प्रतिपक्ष.. <<     BIG NEWS : अनुयोग हॉस्पिटल में इलाज के दौरान गोपाल.. <<     बामोरकलां में साइबर ठगी की बड़ी वारदात, APK.. <<     KHABAR : उज्जैन के श्रीगंगा होटल में बड़ा हादसा,.. <<     गुरु के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, 42 साल की.. <<     NEWS : नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य खुद मैदान.. <<     KHABAR : पुलिस लाइन झाबुआ में ‘जन सुरक्षा युवा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 7, 2022, 5:12 pm
BIG NEWS : रामपुरा का आईटीआई कॉलेज और झायलो कार, जिसे ही मिली पुख्ता जानकारी तो एक्शन में आए अधिकारी, फिर नाकाबंदी कर ली वाहन की तलाशी तो उड़ गए सबके होश, जानिए ऐसा क्या ले जा रहे थे आरोपी, पढ़े अजयसिंह सिसोदिया के साथ शेख इसाक की खबर

Share On:-

रामपुरा। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर सुचना पर कार्यवाई करते हुए आईटीआई कालेज रामपुरा रोड पर झायलो कार क्रमांक एमपी 44 बीसी 0353 नंबर किमती 3 लाख रूपये की तलाशी ली गई, जिसमे 454 किलोग्राम गांधीसागर जलाशय की अवैध मछली किमती 96,300 रूपये के साथ आरोपीगण देवीलाल उर्फ देवा पिता दुलीचन्द भौई उम्र 45 साल निवासी मछुआ कालोनी रामपुरा, अमरसिंह पिता मांगीलाल बंजारा उम्र 30 साल नि ग्राम हरिपुरा, राकेश पिता मदनलाल भोई उम्र 35 साल नि मछुआ कलोनी रामपुरा मौके से तीन मछली तस्कर को गिरफ्तार किया गया। 

नीमच जिला पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुन्दरसिंह कनेश, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मनासा यशस्वी शिंदे के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी रामपुरा आनंदसिंह आजाद के नेतृत्व में रामपुरा पुलिस टीम द्वारा मछली तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। उनि गजेन्द्र सिंह चौहान को मुखबिर ने सूचना दी सुचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस को सफलता मिली पूछताछ पर बताया कि कार में गांधीसागर जलाशय क्षेत्र से उक्त मछली ले जाकर मंदसौर मण्डी मे ऊँचे दामों पर बेचने जा रहे थे। कार मालिक एवं मछली सप्लायर (मछुआरों) से पूछताछ की जावेगी। 

उक्त तीनो आरोपीयों के विरूद्ध थाना रामपुरा में अपराध क्रमांक 235/2022 धारा 379 भादवि व 5 मत्स्य अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है। 
उक्त कार्यवाई में उनि गजेन्द्रसिंह चौहान, आर 64 धनश्याम माली, आर 59 दिनेश पंवार का सराहनीय योगदान रहा। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE