मंदसौर। अपर कलेक्टर आरपी वर्मा द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 8 दिसम्बर 2022 को मंदसौर आएंगे। 8 दिसम्बर को भोपाल से 1 बजे प्रस्थान कर 2 बजे मंदसौर आएंगे। तेलिया तालाब परिसर में सम्राट यशोधर्मन की मूर्ति का अनावरण करेंगे। उसके पश्चात पीजी कॉलेज मैदान में मंदसौर नगर गौरव दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे तथा करोड़ो रूपये के निर्माण कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास। उसके पश्चात 4.45 बजे मंदसौर से इंदौर के लिए प्रस्थान करेंगे।