भवानीमंडी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सूलिया में मुख्यमंत्री निशुल्क यूनिफार्म योजना की यूनिफॉर्म विद्यार्थियों को वितरित की गई। विद्यालय की कार्यवाहक प्रधानाचार्य वन्दना गुनसारिया ने जानकारी देते हुए बताया कि निशुल्क यूनिफॉर्म सभी छात्र छात्राओं को दी जाएगी जिसे कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों को वितरित की जा रही है।
जब बच्चों को यूनिफॉर्म के दो सेट मिले तो उनके चेहरे खिल गए-
इंचार्ज प्रधानाचार्य गुनसारिया ने बताया कि 29 नवम्बर को मुख्यमंत्री ने सरकारी स्कूलों के लिए इस योजना का शुभारंभ किया था। शिक्षा विभाग के माध्यम से मुख्यमंत्री निशुल्क यूनिफॉर्म फेब्रिक कक्षा 1 से 8 तक के सभी छात्र छात्राओं को दी जाने की योजना है।
गुनसारिया ने जानकारी दी कि यूनिफॉर्म की सिलाई के रुपये छात्र छात्राओं के बैंक अकाउंट में जमा होंगे। इसलिए जिन विद्यार्थियों के बैंक खाता नहीं है वे शीघ्र खाता खुलवाएं।
निशुल्क यूनिफॉर्म वितरण में ऋषिकेश मीणा, मांगीलाल मीणा, राजेश कुमार शर्मा, धीरज सिंह चन्द्रावत, घनश्याम नागर, प्रीतिबाला जैन, ऋतुश्री महावर, रेखा बैरागी, देवीसिंह नागर सहित शिक्षकों ने सहयोग किया।