नीमच। कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में निर्देश दिए, कि प्रति मंगलवार को स्कूलों में बच्चों को आयरन की खुराक आवश्यक रूप से पिलाएं। कोई भी बच्चा विटामीन की खुराक से वंचित न रहे। बैठक में सभी, बीएमओं, सीडीपीओ, बीआरसी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में सीईओ गुरूप्रसाद ने लाड़ली लक्ष्मी योजना का लक्ष्य पूर्ण करने, एनीमिया मुक्त भारत के तहत सभी लक्षित बच्चों को आईएफए सिरप सप्ताह मे दो बार नियमित रूप से पिलवाने, गर्भवती महिलाओ, धात्री महिलाओ का टीकाकरण समय पर करने के निर्देश दिए। उन्होने आयरन की गोलीएवं सिरप का वितरण, एनीमिया की जॉच एवं उपचार, अलबेंडाजोल की वार्षिक खुराक, पोषण आहार, आहार वितरण, हीमोग्लोबिन की जॉच से संबंधित सभी बिन्दुओं पर जानकारी प्राप्त कर, योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत सीईओ गुरुप्रसाद ने आयरन फॉलिस एसिड, संपूरण, एनीमिया प्रबंधन प्रोटोकॉल, औषधि उपार्जन एवं उपलब्धता, रिपोर्टिग, सघन व्यवहार, बदलाव, संवाद अभियान आईईसी, बीसीसी, कार्यक्रम मॉनिटरिंग एवं सपोर्टिव सुपरविजन, एनीमिया के गैर पोषण कारक, प्लोरोसिस, मलेरिया, आदि पर विस्तार से जानकारी प्राप्त कर शिक्षा, महिला एंव बाल विकास आदिम जाति कल्यण विभागों के संबधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा, कि महिला एंव बाल विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग आपसी समन्वय से विभागीय योजनाओं में प्रगति लाना सुनिश्चित करें। उन्होने सीडीपीओ को निर्देश दिए, कि आंगनवाडी एवं सहायिकाओं की केलेण्डर बनाकर बैठक आयोजित करें। बैठक में सीएमएचओ को निर्देश दिए, कि कार्य में लापरवाही बरतने पर संबंधित कर्मचारियों का 7-7 दिवस का वेतन रोके।
क्षैत्रीय समन्वयक कपिल कुमार यति ने स्वास्थ्य विभाग से संबंधित योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। पोषक तत्वों से भरपूर फोर्टीफाई आहार, कृमि नियंत्रण हीमोग्लोबिन, सिकिल सैल अनीमिया एवं थैलेसीमिया से संबंधित जानकारी दी।