नीमच। सन् 1947 से प्रतिवर्ष 7 दिसम्बर को सशस्त्र सेना झंडा दिवस के रूप में मनाया जाता है। सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर भारतीय सशस्त्र सेनाओं के वीर सैनिकों के कल्याण के लिए इच्छानुसार जनसाधारण से धन संग्रहण किया जाता है।
इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी द्वारा जिले के सभी सरकारी विभागों, कॉलेजो, स्कूलों तथा जनमानस से व्यक्तिगत रूप से सशस्त्र झण्डा निधि में दान राशि देकर सैनिक और उनके परिवार के कल्याण के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने की अपील की गई है।
इसी परिप्रेक्ष में 7 दिसम्बर 2022 को जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, कल्याण संयोजक द्वारा जिला कलेक्टर एवं जिले के सभी विभाग प्रमुखों को सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर प्रतिकात्मक फ्लेग, लेपल पिन लगाकर सशस्त्र सेना झंडा दिवस की राशि संग्रहण की शुरूआत की गई है।