चितौड़गढ़। अस्पताल से घर लौट रही एक विवाहिता की चेन छीन कर बदमाश भाग गए।
जानकारी अनुसार टीना पति रामगोपाल दाधीच निवासी राशमी हाल मुकाम चित्तौड़गढ़ अपनी ड्यूटी से घर लौट रही थी तभी दो बदमाश पल्सर बाइक लेकर आए। पहले बदमाश आगे गए फिर घूम कर आए और महिला के गले से सोने की चेन छीन कर भाग निकले। बताया जा रहा है कि पल्सर पर सवार आगे वाले के हेलमेट और पीछे वाले के मुंह बंधा हुआ था।
महिला टीना ने बताया कि चेन का वजन 12 ग्राम था करीब 52 हजार रुपए में ली थी। आरोपी चेन झपटकर मौके से फरार हो गए।