देवास। श्रम पदाधिकारी देवास ने बताया कि पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बालक/बालिकाओं के लिए श्रमोदय विद्यालय में कक्षा 6वी, 7वी, 8वी एवं 9वी में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 08 जनवरी 2023 (रविवार) को आयोजित की गई है। प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 25 दिसम्बर है। पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बालक/बालिकाएं निःशुल्क आवेदन कर सकते है। परीक्षा के प्रवेश पत्र वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते है। अधिक जानकारी के आवेदक श्रम पदाधिकारी कार्यालय में सम्पर्क कर सकते है।