मनासा। शासन के निर्देशानुसार स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के टूलकिट नागरिक जुड़ाव बिंदु क्रमांक 03 के अंतर्गत नगर परिषद मनासा में वोकल फॉर लोकल ब्रांड एंबेसडर के लिए आज प्रभावी व्यक्ति अजय तिवारी को स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर का नियुक्ति पत्र देकर अपने शहर मनासा का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया एवं फूल माला से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी, जनप्रतिनिधि, उपयंत्री सर, लेखा शाखा सर और निकाय स्टॉप कर्मचारी उपस्थित रहे।