BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 7, 2022, 7:38 pm
NEWS : स्कूल में निरीक्षण में सामने आई बीमारी, चिरंजीवी योजना में फ्री हुआ इलाज, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 2 स्कूली बच्चों का निःशुल्क ऑपरेशन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौडगढ। राजस्थान सरकार की मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। जिले में चल रहे राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत आरबीएसके टीमों द्वारा विद्यालयों में बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर इलाज किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के दौरान दो बच्चों के लिए भी यह योजना वरदान साबित हुई।

जिले के उपखण्ड भदेसर की आरबीएसके टीम द्वारा गांव लेसवा के बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मे स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान 14 वर्षीया छात्रा मीनाक्षी पुत्री शम्भूलाल के कान मे पानी और मवाद की शिकायत मिली, जिसे स्क्रीनिंग के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया। इसी प्रकार खण्ड राशमी की आरबीएसके टीम द्वारा गांव जड़ाना के उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान 14 वर्षीय छात्र बबलू ओड पुत्र विनोद ओड के चेहरे पर गांठ की शिकायत थी। उसे भी स्क्रीनिंग के बाद जिला अस्पताल भेजा गया। यहाँ से दोनों बच्चों का भीलवाड़ा के निजी अस्पताल में 4 दिसम्बर व 6 दिसम्बर को ओटाईटिस मीडिया टिमपेनोप्लास्टी एवं सबमेन्ट्रीकुलर सिस्ट का चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत निशुल्क ऑपरेशन किया गया। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रामकेश गुर्जर ने बताया कि आरबीएसके कार्यक्रम के तहत जिले में अब तक इस वित्तीय वर्ष में 4 ओटाईटिस मीडिया एवं 2 सिस्ट के आपरेशन किए जा चुके हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE