BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 7, 2022, 7:43 pm
REPORT : जनप्रतिनिधियों के साथ निकले कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक, सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के लिये सहायता राशि एकत्रित करने नागरिको ने बढ़-चढ़कर निभाया फर्ज, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। सशस्त्र सेना झण्डा दिवस 07 दिसम्बर के अवसर पर शहीद सैनिकों एवं भूतपूर्व सैनिकों एवं भूतपूर्व सैनिकों के परिवारों की आर्थिक सहायता के लिए जनप्रतिनिधियों के साथ कलेक्टर दिनेश जैन एवं पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिको के साथ सहयोग राशि एकत्रित करने शाजापुर नगर की सड़को पर निकले। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष हेमराज सिंह सिसोदिया, नगरपालिका अध्यक्ष प्रेम जैन, उपाध्यक्ष संतोष जोशी, पूर्व विधायक अरूण भीमावद्, जिला पंचायत सदस्य जगदीश फौजी, जिला पंचायत सीईओ मंजूषा विक्रांत राय, अपर कलेक्टर अजीत कुमार श्रीवास्तव, अनुविभागीय अधिकारी नरेन्द्र नाथ पाण्डेय, तहसीलदार सुनील पाटिल, आशीष नागर, नवनीत दुबे, प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक चौहान, जनअभियान परिषद जिला समन्वयक विष्णु प्रसाद नागर, गायत्री विजयवर्गीय, व्यापारी एसोसिऐशन के किरण सिंह ठाकुर, मनीष सोनी सहित विभिन्न विभागो के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी भी मौजूद थे।

सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के लिये सहयोग राशि एकत्रित करने के लिये रैली का शुभारंभ स्थानीय ट्राफिक चौराहा से हुआ। यहां भूतपूर्व सैनिको सेवानिवृत्त नायक सर्व रूपकिशोर चौहान, दुर्गाप्रसाद व गफ्फार अली, सुबेदार रमेशचंद्र पंवार, नायब सुबेदार हरिप्रसाद, हवलदार सर्व अमृत लाल, बैजनाथ, हरिदर्शन तोमर, नटवरलाल, दिनेश कलमोदिया, चंदरसिंह परमार, अजय शर्मा, श्याम सिंह, मनोज राठौर, दीपक हरियाल, हबीब खान, अब्दुल सलाम का कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक सहित विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा पुष्पहार से स्वागत किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित अनेक नागरिको ने सहयोग राशि भेंट की।

इसके उपरांत रैली नगर की नई सड़क, फव्वारा चौक, गर्ग काम्प्लेक्स, मोहन भाई काम्प्लेक्स, राधा टॉकिज, बड़ा चौक, छोटा चौक, सिंधी मार्केट, कंस चौराहा, मगरिया, टेंशन चौराहा होते हुए पुनरू बस स्टेण्ड पर समाप्त हुई। प्रमुख चौराहो पर मेडिकल ऐसोसिएशन, प्रेस क्लब, रायल ग्रुप, इलेक्ट्रिक एवं सोशल ग्रुप, बर्तन ऐसोसिएशन एवं अन्य सराफा ऐसोसिएशन, मुस्लिम बोहरा समाज, कपड़ा ऐसोसिएशन, नगरपालिका उपाध्यक्ष एवं मंडी व्यापारीगण, मोहर्रम कमेटी, भूतपूर्व सैनिकों, बस ऐसोसिएशन, स्कूली बच्चों एवं राह चलते नागरिकों, स्थानीय दुकानदारो आदि ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग राशि भेंट कर सेना के प्रति सम्मान का भाव प्रकट किया। कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने राशि भेंट करने वाले नागरिको को सशस्त्र सेना झण्डा दिवस 07 दिसम्बर के स्टीकर भी लगाये।

राशि एकत्रित करने के लिए चिंहित स्थानों पर स्टॉल लगाए गये
शाजापुर नगर सहित अन्य नगरीय निकायों में सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर सहयोग राशि प्राप्त करने के लिए प्रमुख चौराहों या स्थानों पर स्टॉल लगाए गये। इन स्टॉल पर जाकर नागरिक अपनी ओर से सहयोग राशि पेटी में डाल रहे थे। शाजापुर नगर में ट्राफिक पाईंट, छोटा चौक (हुसैनी चौक), महूपुरा चौराहा, शुजालपुर में मण्डी क्षेत्र के रोकड़िया हनुमान मंदिर के पास, मण्डी क्षेत्र की पुरानी पुलिस चौकी के सामने, सिटी क्षेत्र की काली माता मंदिर चौराहे पर, मक्सी एवं पोलायकलां में बस स्टेण्ड पर, पानखेड़ी (कालापीपल) में पंचमुखी चौराहा तथा अकोदिया में टप्पा चौराहा पर स्टॉल लगाये गये थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE