शाजापुर। वीर बाल दिवस 26 दिसंबर के अवसर पर 18 वर्ष से कम आयु के साहसिक कार्य करने वाले बच्चों का सम्मान किया जाएगा। 18 वर्ष से कम आयु के साहसिक कार्य करने वाले बच्चों द्वारा अपने साहसिक कार्य के विवरण सहित अपना आवेदन कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास, कलेक्ट्रेट परिसर लालघाटी, ए.बी. रोड जिला शाजापुर में कार्यालयीन समय में प्रस्तुत किया जा सकता है।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सिखों के दसवें गुरु गोविन्द सिंह के साहिबजादों को श्रदांजलि अर्पित करते हुए प्रत्येक वर्ष 26 दिसम्बर को वीर बाल दिवस मनाये जाने की घोषणा की गई है। इसी तारतम्य में स्कूलों एवं छात्रावासों में बाल अधिकार, संरक्षण, सुरक्षा के संबंध में बच्चों से संबंधित विभिन्न दिवस मनाये गए है।