BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 7, 2022, 8:07 pm
BIG NEWS : कार्यवाहक प्रधान आरक्षक इन्डक्शन कोर्स कार्यक्रम संपन्न, पुलिस अधीक्षक समापन समारोह में उपस्थित, 1 नवंबर से 7 दिसंबर तक चला प्रशिक्षण, 41 प्रशिक्षणार्थी हुए सम्मिलित, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय नीमच में पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुन्दर सिंह कनेश एवं उप पुलिस अधीक्षक महिला अपराध वैशाली सिंह के मार्गदर्शन तथा रक्षित निरीक्षक आनंद घुुंघरवाल के नेतृत्व में आरक्षक से प्रआर के पद पर पदोन्नत हुए कार्यवाहक प्रधान आरक्षको का प्रमोशन/इंडक्शन कोर्स पीजी कालेज नीमच में दिनांक 01 नवम्बर 2022 से 07 दिसम्बर 2022 तक आयोजित किया गया था। 

इन्डक्शन कोर्स में कुल 41 प्रशिक्षणार्थियों जिसमें 38 पुरूष एवं 03 महिला प्रशिक्षणार्थी सम्मिलित हुए। प्रशिक्षण के दौरान प्रधान आरक्षको को आंतरिक और बाह्य प्रशिक्षण दिया गया। आंतरिक प्रशिक्षण के दौरान थाना प्रबंधन, पुलिस प्रशासन विभाग, व्यक्तित्व विकास लीडरशिप मोटिवेशन, विधि विज्ञान, न्यायिक चिकित्सा एवं पुलिस विभाग से संबंधित तकनिकी बिन्दुओं पर प्रशिक्षण दिया गया। बाह्य प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को योगा, पीटी एवं खेलकुद करवाये गये तथा फिल्ड विज्टि में जिला जेल नीमच, सीआरपीएफ केंपस तथा भीड़ नियंत्रण व्यवस्था के अन्तर्गत वीआईपी ड्यूटी हेतु उज्जैन भ्रमण करवाया गया।

कार्यवाहक प्रधान आरक्षक इन्डक्शन कोर्स का समापन आज दिनांक 07 दिसम्बर 2022 को पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा मुख्य आतिथ्य के रूप में सम्पन्न हुआ। समापन समारोह के दौरान प्रशिक्षण के व्याख्याताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। 

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुंदर सिंह कनेश, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मनासा यशस्वी शिंदे, उप पुलिस अधीक्षक महिला अपराध वैशाली सिंह, प्रोफेसर डॉक्टर संजय जोशी, प्रोफेसर डॉक्टर चंदा आंजना, एडीपीओ चंद्रकात नाफडे, रक्षित निरीक्षक आनंद घुंघरवाल, थाना प्रभारी नीमच केंट योगेन्द्र सिंह सिसोदिया, थाना प्रभारी नीमच सिटी करणी सिंह शक्तावत, थाना प्रभारी बघाना अजय सारवान, प्रभारी यातायात सुबेदार मोहन भर्रावत, उप निरीक्षक मनीष गहलोत उपस्थित रहें। 

कार्यवाहक प्रधान आरक्षक इन्डक्शन कोर्स के सफल संचालन में उप पुलिस अधीक्षक महिला अपराध वैशाली सिंह, रक्षित निरीक्षक आनंद घुंघरवाल, उप निरीक्षक मनीष गहलोत एवं प्रधान आरक्षक राजेश शिव का विशेष सहयोग रहा। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE